Home राजनीति फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहुंचे भारत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहुंचे भारत

by Rashmi Rani
0 comment
Emmanuel Macron reached India

25 Jan 2024

गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट के रूप में होंगे शामिल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत पहुंच चुके हैं। मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। ऐसा छठी बार होगा जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारत की गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट बनेंगे। हालांकि मैक्रों पेरिस से दिल्ली न जाकर सीधे जयपुर पहुंचें हैं। यहां वो सबसे पहले आमेर किला जाएंगे। उसी दौरान मैक्रों भारतीय कारीगरों और छात्रों से बात भी करेंगे। पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को रिसीव किया,आज दोनों नेता जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक भव्य रोड शो भी करेंगे। इसके बाद वो हवा महल जाएंगे। जयपुर में ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। हालांकि ये अंदाजा लगाया जा रहा कि, इसमें भारत की रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं।

दोनों नेताओं के कार्यक्रम

दोनों नेता आज पूरे जयपुर का दौरा करने वाले हैं। सबसे पहले पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों शहर के अंबर किला, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा करेंगे। इसके साथ ही वो जंतर-मंतर से हवा महल तक करीब 15 मिनट तक रोड शो भी करेंगे। शाम को दोनों नेता होटल रामबाग पैलेस में बैठक भी करेंगे। मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य महमान होंगे। जानकारी के मुताबिक मोदी और मैक्रों का स्वागत भव्य और पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में किया जाएगा। आमेर किले में लगभग 2 घंटे बिताएंगे, शीशमहल, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास का दौरा करेंगे। करीब शाम साढ़े पांच बजे जंतर-मंतर जाएंगे। 6 बजे रोड शो करेंगे और करीब 6:15 बजे हवा महल पहुंचेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। जयपुर एयरपोर्ट से लेकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग, रामनिवास बाग, सिटी पैलेस तक पुलिस अधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है। सिटी पैलेस से जलमहल पर सुरक्षा जवानों और अधिकारियों का पहरा है। इस VVIP मूवमेंट के दौरान ट्युरिस्ट पैलेस यानी जंतर मंतर, सिटी पैलेस और आमेर किले में देशी विदेशी सैलानियों की एंट्री रोक दी गई है। शहरी क्षेत्र से लेकर आमेर तक का ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?