Home राजनीति Rahul Gandhi: ‘सरकार ने मणिपुर को ‘गृहयुद्ध’ में धकेल दिया’ राहुल ने मोदी सरकार पर किया वार

Rahul Gandhi: ‘सरकार ने मणिपुर को ‘गृहयुद्ध’ में धकेल दिया’ राहुल ने मोदी सरकार पर किया वार

by Live Times 1 July 2024, 6:26 PM IST (Updated 8 September 2025, 12:36 PM IST)
1 July 2024, 6:26 PM IST (Updated 8 September 2025, 12:36 PM IST)
Rahul Gandhi: सरकार ने मणिपुर को गृहयुद्ध में धकेल दिया, राहुल ने मोदी सरकार पर किया वार

Rahul Gandhi Parliament Session: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने BJP सरकार पर अपनी नीतियों और राजनीति के कारण मणिपुर को गृहयुद्ध में धकेलने का आरोप लगाया.

Rahul Gandhi Parliament Session: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर का दौरा नहीं करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी आलोचना की. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में विपक्ष की ओर से बहस की शुरुआत करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ऐसा बर्ताव कर रही है जैसे कि मणिपुर में कुछ हुआ ही नहीं है.

मणिपुर को ‘गृहयुद्ध’ में झोंक दिया

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर को गृहयुद्ध में झोंक दिया है. मणिपुर को आपकी नीतियों और आपकी राजनीति ने जला कर रख दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर कोई राज्य नहीं है.

सरकार आने पर बंद करेंगे अग्निवीर योजना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर सेना के खिलाफ है, युवाओं के खिलाफ है, देश के खिलाफ है. जब हमारी सरकार केंद्र में आएगी तो हम अग्निवीर योजना को बंद कर देंगे.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?