Home राजनीति Parliament Session July 2024: RSS पर मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाया गया

Parliament Session July 2024: RSS पर मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाया गया

by Live Times 1 July 2024, 6:20 PM IST (Updated 24 July 2025, 12:14 PM IST)
1 July 2024, 6:20 PM IST (Updated 24 July 2025, 12:14 PM IST)
Parliament Session July 2024: RSS पर मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाया गया

Parliament Session July 2024 : राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने PM के चुनावी भाषणों और RSS पर मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाया.

01 July, 2024

राज्यसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाषणों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी आलोचना की. RSS पर भी जमकर हमला बोला. कुछ घंटे बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में कही हुई उनकी अधिकांश बातों को हटा दिया. इसके साथ ही राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का बचाव करते हुए उसे देश के लिए काम करने वाला संगठन बताया.

पाकिस्तान और मुसलमान की बात करते हैं प्रधानमंत्री

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर बार अपने चुनावी भाषणों में सिर्फ पाकिस्तान और मुसलमान की बात करते हैं. असल मुद्दों पर प्रधानमंत्री बात नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषण में महंगाई, रोजगार और भ्रष्टाचार की कभी भी बात नहीं करते हैं. हर भाषण में हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान करते रहते हैं.

तथ्यों को मानने से किया इन्कार

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खरगे से प्रधानमंत्री पर लगाए गए आरोपों को प्रमाणित करने के लिए कहा. इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखबारों की कुछ तस्वीर दिखाई जिसे सभापति ने स्वीकार करने से इन्कार कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष को उनकी पार्टी के सहयोगी और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने समर्थन दिया, जिन्होंने पूछा कि एक विपक्षी सांसद समाचार रिपोर्टों का हवाला देने के अलावा प्रधानमंत्री की कही गई बातों को कैसे प्रमाणित कर सकता है.

RSS पर बोला हमला

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा देश के लिए खतरनाक है. RSS की सोच मनुवादी है. नेता विपक्ष ने आरएसएस पर गोडसे को उचकाकर महात्मा गांधी की हत्या करवाने का आरोप भी लगाया.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?