Home राजनीति भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का सोलन दौरा, बढ़ाई सियासी सरगर्मी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का सोलन दौरा, बढ़ाई सियासी सरगर्मी

by Live Times 5 January 2024, 7:50 PM IST (Updated 30 July 2025, 11:50 AM IST)
5 January 2024, 7:50 PM IST (Updated 30 July 2025, 11:50 AM IST)
JP-NADDA-SOLAN-VISIT-ROAD SHOW

05 जनवरी 2024

नड्डा के दौरे ने सर्दी में बढ़ाई सियासी सरगर्मी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में सोलन का दौरा किया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोलन के मॉल रोड पर जमा हुए। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में जीत के बाद नड्डा पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुं‍चे थे।

जेपी नड्डा ने यहां रोड शो भी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओल्ड बस स्टैंड पर रोडशो खत्म होने पर उन्हें त्रिशूल भेंट किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने सोलन में जेपी नड्डा का स्वागत किया था।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?