Home राजनीति गणतंत्र दिवस पर कर्नाटक झांकी को नहीं मिली मंजूरी

गणतंत्र दिवस पर कर्नाटक झांकी को नहीं मिली मंजूरी

by Live Times 10 January 2024, 5:21 PM IST (Updated 30 July 2025, 4:45 PM IST)
10 January 2024, 5:21 PM IST (Updated 30 July 2025, 4:45 PM IST)

मंजूरी ना मिलने पर बीजेपी-कांग्रेस में तकरार

कर्नाटक की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका केंद्र सरकार की तरफ से ना दिये जाने को लेकर बीजेपी कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा था कि गणतंत्र दिवस परेड में केंद्र सरकार ने राज्य की झांकी को मौका नहीं देकर सात करोड़ कन्नड़ भाषियों का अपमान किया है। अब इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बुधवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को इस मुद्दे पर राजनीति करने की जगह  केंद्र से संपर्क करना चाहिए।

इससे पहले केंद्र की तरफ से मंजूरी ना दिए जाने को लेकर अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा अगर झांकी के मुद्दे का ही सवाल है तो पिछले 14 सालों से कर्नाटक को अवसर मिलता आ रहा है। चूंकि हर राज्य को यह अवसर दिया जाना है, इसलिए कर्नाटक को इस बार मौका नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?