Home राजनीति केजरीवाल नें ईडी के समन को बताया अवैध

केजरीवाल नें ईडी के समन को बताया अवैध

by Farha Siddiqui 3 January 2024, 11:54 AM IST (Updated 29 July 2025, 4:21 PM IST)
3 January 2024, 11:54 AM IST (Updated 29 July 2025, 4:21 PM IST)
Kejriwal skips third ED summons

3 January 2024

दिल्ली के सीएम ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज़

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ईडी के समन की अनदेखी की। सीएम ईडी की तरफ से जारी किए गए तीसरे समन में भी शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं केजरीवाल नें इस नोटिस का जवाब देते हुए इसे अवैध करार दिया है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि सीएम एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने ये आरोप लगाया कि ये समन उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से भेजा गया था। पार्टी के मुताबिक ये नोटिस केजरीवाल को चुनावी प्रचार करने से रोकने की एक कोशिश है।

पार्टी ने ये भी सवाल किया कि चुनाव से ठीक पहले नोटिस क्यों भेजा गया है?

आपको बता दें कि आज ईडी नें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समन जारी कर केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी का ये तीसरा नोटिस है, इससे पहले भी केजरीवाल नें 2 नवंबर और 21 दिसंबर के ईडी की तरफ से दो समन भेजे जा चुकें हैं लेकिन उन्होनें एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?