Home राजनीति भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ‘लोगो’ लॉन्च, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ‘लोगो’ लॉन्च, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन

by Farha Siddiqui
0 comment
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ‘लोगो’ लॉन्च, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन

6 January 2024

AICC मुख्यालय पर खरगे ने किया लोगो लॉन्च

दिल्ली में मौजूद AICC मुख्यालय से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो लॉन्च किया।इस मौके पर खरगे ने कहा कि देश के बुनियादी, सामाजिक, राजनीतिक, और आर्थिक मुद्दों पर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा केंद्रित होगी।

उन्होने कहा कि सरकार ने हमें संसद में अपने मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया, इसलिए हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नए श्रम कानून और आपराधिक कानूनों को लेकर सरकार पर तीखे वार भी किए। उन्होनें कहा ये तानाशाही के संकेत है।

वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम फिर आ रहे हैं अपनों के बीच, अन्याय और अहंकार के विरुद्ध, न्याय की ललकार लेकर। सत्य के इस पथ पर मेरी शपथ है, यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक़, मिलने तक। भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की तरफ हमारा एक मजबूत कदम है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?