Home राजनीति महाराष्ट्र की 48 सीटों पर पांच चरणों में होंगे मतदान, देखें कितनी सीटों पर कब होंगे चुनाव

महाराष्ट्र की 48 सीटों पर पांच चरणों में होंगे मतदान, देखें कितनी सीटों पर कब होंगे चुनाव

by Rashmi Rani 16 March 2024, 7:19 PM IST (Updated 24 July 2025, 12:27 PM IST)
16 March 2024, 7:19 PM IST (Updated 24 July 2025, 12:27 PM IST)
Maharashtra Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने एलान कर दिया है, इसी के साथ देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है.

16 March 2024

चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद फूंक दिया है. शनिवार (16 मार्च 2024) की दोपहर को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि देशभर में सात चरणों में चुनाव होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे. वहीं, महाराष्ट्र की बात करें तो 48 सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होंगे. देखें कितनी सीटों पर किस तारीख को मतदान होगा.

महाराष्ट्र में 5 चरणों में मतदान

फेज 1: 19 अप्रैल 2024 (5 सीट)
फेज 2: 26 अप्रैल 2024 (8 सीट)
फेज 3: 07 मई 2024 (11 सीट)
फेज 4: 13 मई 2024 (11 सीट)
फेज 5: 20 मई 2024 (13 सीट)

बीजेपी के सहयोगी दल दो हिस्सों में बंटी

महाराष्ट्र में इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है, क्योंकि शिवसेना भी पहले जैसी नहीं रही है… उसमें दो फाड़ हो गई है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 और सहयोगी पार्टी शिवसेना ने 18 सीटों पर गठबंधन में चुनाव लड़ा था. वहीं, सत्ताधारी गठबंधन ने साल 2014 में 42 सीटें जीती थीं, इस तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में एक सीट कम हो गईं.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?