278
28 दिसंबर 2023
टीएमसी कार्यकर्ताओं की बैठक में गरजी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत अब एक ऐसा लोकतंत्र है जो केंद्रीय एजेंसियों से संचालित हो रहा है। ममता ने कहा कि भाजपा नागरिकता के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है और राजनीतिक फायदे के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है।
पश्चिम बंगाल के देगंगा में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में ममता बनर्जी खूब गरजी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ देशभर में भाजपा से मुकाबला करेगा और पश्चिम बंगाल में लड़ाई का नेतृत्व तृणमूल करेगी।
यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग
