Home राजनीति पंजाब की झांकी शामिल न करने पर मान का पारा हाई

पंजाब की झांकी शामिल न करने पर मान का पारा हाई

by Farha Siddiqui
0 comment
पंजाब की झांकी शामिल न करने पर मान का पारा हाई

27 December 2023

केंद्र पर भगवंत मान का वार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस परेड में सूबे की झांकी शामिल न किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होने सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। मान ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब की झांकी को 26 जनवरी की परेड में शामिल नहीं किया गया। मान ने कहा कि पंजाब और दिल्ली दोनों ही चयनित झांकी वाली सूची में नहीं हैं। मान ने बताया कि उन्हें केंद्र की तरफ से एक चिठ्ठी भेजी गई है जिसमें बताया गया कि पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस साल केंद्र ने राज्य को पत्र लिखकर झांकी के संबंध में हमारी इच्छा पूछी थी। चार अगस्त 2023 को हमने पत्र लिखा, जिसमें कहा कि सिर्फ जनवरी 2024 में ही नहीं बल्कि 2025 और 2026 में भी हमारी झांकी को शामिल किया जाए। मान ने ये भी बताया कि हमने चयन के लिए पंजाब से तीन झांकियों का प्रस्ताव रखा था। जिसके लिए डिजाइन भी दिए गए और हमारे अधिकारियों ने केंद्र के साथ इस संबंध में बैठकें भी कीं। उन्होंने कहा, ये तीन झांकियां ‘पंजाब कुर्बानिया अते शहादतां दा इतिहास’, ‘नारी शक्ति: माई भागो’ और ‘पंजाब दा अमीर विरसा ते ओडी पेशकारी’ थीं। लेकिन सरकार ने हमें नजरअंदाज़ किया।

कौन कौन से राज्यो की निकलेंगी झांकी

  • चयनित राज्यों में उत्तराखंड।
  • उत्तर प्रदेश।
  • तेलंगाना।
  • तमिलनाडु।
  • राजस्थान।
  • ओडिशा।
  • मणिपुर।
  • महाराष्ट्र।
  • मध्य प्रदेश।
  • हरियाणा।
  • गोवा।
  • मेघालय।
  • लद्दाख।
  • कर्नाटक।
  • झारखंड।
  • गुजरात।
  • छत्तीसगढ़।
  • असम।
  • अरुणाचल प्रदेश।
  • आंध्र प्रदेश।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?