Home राजनीति मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ  

मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ  

by Live Times 25 December 2023, 2:16 PM IST (Updated 26 July 2025, 3:54 PM IST)
25 December 2023, 2:16 PM IST (Updated 26 July 2025, 3:54 PM IST)
मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

25 दिसंबर 2023

मध्य प्रदेश में सोमवार को मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जिसमें कुल 28 मंत्रियों ने, जिसमें 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री और 4 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिमंडल में नए-पुराने दोनों चेहरों को शामिल किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

18 कैबिनेट मंत्री

कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, करण सिंह वर्मा, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह , संपतिया उइके, विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाहा, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य कश्यप और इंदर सिंह परमार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

कृष्णा गौर, धर्मेंद्र भाव लोधी, दिलीप जयसवाल, गौतम टेटवाल, लाखन पटेल और नारायण सिंह पवार ने शपथ ली। गोविंदपुरा विधानसभा से विधायक कृष्णा गौर पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू हैं। कृष्णा गौर पहली बार मंत्री बनी हैं।

4 राज्यमंत्री

नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह ने शपथ ली। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों सहित मंत्रिमंडल की कुल संख्या अब 31 हो गई है। मोहन यादव के मंत्रिमंडल में दो कैबिनेट रैंक संपतिया उइके और निर्मला भूरिया तीन राज्य मंत्री कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह समेत कुल पांच महिलाओं को शामिल किया गया है । वहीं 28 मंत्रियों में से 12 मंत्री ओबीसी वर्ग के हैं। 13 दिसंबर को मोहन यादव ने मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 230 विधायकों वाले मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में सदस्यों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 163 सीटें जबकि कांग्रेस ने 66 सीटें जीतीं हैं।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?