Home राजनीति मोदी अब मुस्लिम बहनों के भाईजान, अभियान शुरू करेगा बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा

मोदी अब मुस्लिम बहनों के भाईजान, अभियान शुरू करेगा बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा

by Farha Siddiqui 30 December 2023, 5:09 PM IST (Updated 28 July 2025, 4:31 PM IST)
30 December 2023, 5:09 PM IST (Updated 28 July 2025, 4:31 PM IST)
Muslim women will come with Modi Bhaijaan

30 December 2023   

मुस्लिमों के लिए अभियान शुरू करेगा बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा

2024 के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाएं बीजेपी के पाले में आएगी। इसके लिए पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा 2 जनवरी से उत्तर प्रदेश के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रिया मोदी भाईजान नाम का एक खास अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत ये मोर्चा हर लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें कम से कम 1,000 मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मुस्लिम महिला मतदाताओं को रिझाने की इस योजना की टैगलाइन ‘ना दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है’ रखी गई है।

यूपी बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली के मुताबिक ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’ कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से उनके लिए किए गए कामों के बारे में बताया जाएगा।

मोदी सरकार की किन योजनाओं से मिला मुस्लिमों को फायदा ?

  • महिलाओं के लिए सरकार की उज्ज्वला योजना।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना।
  • आयुष्मान भारत योजना।
  • हज का कोटा बढ़ाना।
  • महिलाओं की महरम व्यक्ति के साथ ही हज पर जाने की अनिवार्यता खत्म करना।
  • मुस्लिम बच्चों को छात्रवृत्ति देना।
  • मुस्लिम समुदाय को फायदा पहुंचाने वाली मौदी सरकार की तमाम योजनाएं।

पार्टी अपने अभियान के जरिए मुस्लिम महिलाओं को ये बताएगी कि आखिर उन्हें बीजेपी को वोट क्यों देना चाहिए। पार्टी ने मुस्लिमों के लिए कौन कौन से काम किए ?

अली ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुस्लिम महिलाओं को मकान मिले हैं। मुस्लिमों को इस योजना का फायदा उनकी आबादी के प्रतिशत के मुकाबले ज्यादा दिया गया है। प्रदेश में महिला सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है। कईं योजनाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है।

आपको बता दें कि हाल ही में प्रदेश के सभी जिलों में मुस्लिम महिलाओं ने जिलाधिकारी को मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर धन्यवाद ज्ञापन दिया था। अब इस सिलसिले को आगे बढ़ते हुए हर लोकसभा क्षेत्र में शुक्रिया मोदी भाईजान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये अभियान दो जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?