Home राजनीति पीएम मोदी का देश की जनता से बड़ा वादा

पीएम मोदी का देश की जनता से बड़ा वादा

by Live Times 18 December 2023, 6:07 PM IST (Updated 26 July 2025, 12:31 PM IST)
18 December 2023, 6:07 PM IST (Updated 26 July 2025, 12:31 PM IST)
पीएम मोदी का देश की जनता से बड़ा वादा, तीसरी पारी में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे

तीसरी पारी में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के आखिर दिन एक रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि कुछ महीने बाद देश में चुनाव हैं और मोदी ने देश को गारंटी दी है कि वह अपनी तीसरी पारी में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे।

पीएम मोदी की बड़ी बातें

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा में जो गाड़ी चल रही है, उसको देशवासी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी कह रहे हैं और मोदी की ये ‘गारंटी वाली गाड़ी’ एकदम सुपरहिट हो गयी है।
  • विकास की अमृत धारा जो काशी में बह रही है, वह पूरे क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
  • पूर्वांचल का यह इलाका दशकों से उपेक्षित रहा है, लेकिन महादेव के आशीर्वाद से अब मोदी आपकी सेवा में जुटा है।
  • यह विश्वास भी बढ़ा है कि 2047 तक भारत विकसित देश होकर रहेगा।
  • महिला, युवा, किसान और गरीब सशक्‍त हो गए तो पूरा देश सशक्‍त हो जाएगा।
  • महादेव की काशी की मैं जितनी भी सेवा कर पाऊं वह मुझे कम ही लगती है।
  • काशी विश्‍वनाथ का भव्‍य रूप सामने आने के बाद अब तक 13 करोड़ पर्यटक बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?