Home मनोरंजन अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने मोम के पुतले का अनावरण किया

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने मोम के पुतले का अनावरण किया

by Live Times 18 December 2023, 6:32 PM IST (Updated 26 July 2025, 12:33 PM IST)
18 December 2023, 6:32 PM IST (Updated 26 July 2025, 12:33 PM IST)
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने मोम के पुतले का अनावरण किया

लंदन, 18 दिसंबर 2023

मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम के पुतले का अनावरण

अभिनेता रणवीर सिंह ने लंदन और सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतलों का अनावरण किया। रणवीर सिंह अब वो भारतीय शख्सियत बन गए हैं, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया है। रणवीर सिंह का मोम का पुतला लगाने को लेकर मूल रूप से 2019 में घोषणा की गई थी, जब अभिनेता को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार समारोह में ‘मैडम तुसाद ऑफ द फ्यूचर अवार्ड’ मिला था।

रणवीर सिंह ने क्या कहा ?

“मेरे लिए यह बेहद अविश्वसनीय क्षण है कि मैं अपनी मां के साथ लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने खुद के मोम के पुतलों का अनावरण कर रहा हूं। मुझे याद है कि मैं बचपन में इस करामाती जगह के बारे में आश्चर्य से पढ़ा करता था।’’ आपको बता दें कि मैडम तुसाद की लंदन शाखा में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसे भारतीय सितारों की मोम की मूर्तियां भी हैं।

यह भी पढ़ें : मनोरंजन की ताज़ा खबरें, एंटरटेनमेंट मूवी न्यूज़ और बॉलीवुड सिनेमा अपडेट्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?