Home चुनाव Lok Sabha Election 2024: क्या अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी ? कांग्रेस ने दे दिया यह संकेत

Lok Sabha Election 2024: क्या अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी ? कांग्रेस ने दे दिया यह संकेत

by Rashmi Rani 22 April 2024, 5:56 PM IST (Updated 22 July 2025, 4:31 PM IST)
22 April 2024, 5:56 PM IST (Updated 22 July 2025, 4:31 PM IST)
How much property does Rahul Gandhi have? Many more important information given in the nomination papers

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वनीश मिश्रा ने कहा कि अमेठी के लोग इस चुनाव में सिर्फ एक सांसद नहीं बल्कि प्रधानमंत्री चुनेंगे.

22 April, 2024

Lok Sabha Election 2024: अमेठी में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर की साफ-सफाई में जुट गए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि राहुल गांधी अमेठी से फिर से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वनीश मिश्रा ने कहा कि अमेठी के लोग इस चुनाव में सिर्फ एक सांसद नहीं बल्कि प्रधानमंत्री चुनेंगे. राहुल गांधी अमेठी से फिर से सांसद बनेंगे. ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि राहुल गांधी केरल में वायनाड के अलावा अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं.

कांग्रेस ने उम्मीदवार की नहीं की है घोषणा

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अनिल सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो वो पांच लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे. कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अमेठी से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. ये सीट नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती है. अमेठी में पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी.

कांग्रेस का रहा दबदबा

अमेठी लोकसभा सीट 1967 में अस्तित्व में आई और तब से ही यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है. इस सीट से पहली बार सजंय गांधी ने चुनाव लड़ा था. हालांकि वो यह चुनाव हार गए थे. रविंद्र प्रताप सिंह ने 75,844 वोट के अंतर से उन्हें हरा दिया था. हालांकि जब दुबारा चुनाव हुए तो सजंय गांधी ने रविंद्र प्रताप सिंह को हराकर जीत अपने नाम कर ली, लेकिन संजय गांधी के निधन के बाद जब इस सीट पर 1984 में चुनाव हुआ तो राजीव गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में उतरे थे. इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन संजय गांधी और उनकी पत्नी मेनका गांधी को हार का सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी को भी इस सीट पर हार झेलनी पड़ चुकी है.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?