Home Top News बंगाल-तमिलनाडु-पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, हिरासत में हुमायूं कबीर

बंगाल-तमिलनाडु-पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, हिरासत में हुमायूं कबीर

by Neha Singh 6 October 2026, 8:49 AM IST (Updated 6 October 2026, 8:53 AM IST)
6 October 2026, 8:49 AM IST (Updated 6 October 2026, 8:53 AM IST)
By-Polls Voting

By-Polls Voting: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह वोटिंग शुरू हुई. पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं. नंदीग्राम सीट तब खाली हुई जब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस साल की शुरुआत में राज्य विधानसभा चुनावों में दो निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की और दूसरी सीट अपने पास रखने का फैसला किया. आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजीगनर दोनों सीटों से जीत हासिल की और नौदा पर बने रहने का फैसला किया.

नंदीग्राम और रेजीगनर से उम्मीदवार

नंदीग्राम सीट के लिए बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत पर्सनल असिस्टेंट की मां, हसीरानी रथ को मैदान में उतारा है. इस सीट के लिए TMC की उम्मीदवार संचिता प्रधान (डे) ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को अपना समर्थन देने की घोषणा की. SK हसीबुल आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) की ओर से लड़ रहे हैं.

वहीं, रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में BJP ने मुर्शिदाबाद जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष शंकरवार सरकारपर दांव लगाया है. यहां TMC ने आलम चौधरी को मैदान में उतारा है. मोहम्मद अब्दुल्ला कांग्रेस की ओर से लड़ रहे हैं, जबकि AJUP ने पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है.

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को पुलिस ने मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी ऑफिस से हिरासत में ले लिया है. हालांकि हिरासत में लेने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है.

तमिलनाडु विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव

तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. मदुरंतकम सीट के लिए DMK ने पूर्व MLA आई. परंथमेन को मैदान में उतारा है, जबकि मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK ने के. मरगथम कुमारवेल को टिकट दिया है. CPM ने सुगंधि पर दांव लगाया है. AIADMK की पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद धारापुरम सीट खाली हो गई थी, जिसके कारण उपचुनाव कराना पड़ा. इस्तीफा देने के बाद सत्यभामा TVK में शामिल हो गईं. सत्यभामा ही इस सीट पर टीवीके की तरफ से लड़ रही हैं. DMK ने इस सीट के लिए एस. सुगन्य को मैदान में उतारा है, जबकि CPI ने पी. लक्ष्मणन को उम्मीदवार बनाया है.

असम की लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव

असम की नगांव लोकसभा सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा है. BJP ने इस सीट के लिए पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष अधिकारी को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व MLA शिबमोनी बोरा चुनाव लड़ रही हैं. मोहम्मद बदरुद्दीन AIUDF की तरफ से चुनाव लड़ेंगे. प्रद्युत बोरदोलोई ने 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती थी, लेकिन बाद में वे BJP में शामिल हो गए और दिसपुर विधानसभा सीट जीत ली, इसी वजह से नगांव में उपचुनाव कराना पड़ा.

पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव

पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा है. मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया N.R. कांग्रेस (AINRC) के संस्थापक एन. रंगासामी ने थट्टानचावडी सीट से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस ने ई. विनायगम को मैदान में उतारा है. वहीं, सत्ताधारी पार्टी और उसके गठबंधन ने अशोक आनंद पर दांव लगाया है, जो ऑल इंडिया N.R. कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं. DMK के उम्मीदवार के. सेतु सेल्वम हैं और CPI के उम्मीदवार एम.ए. सलीम हैं.

बंगाल में बीजेपी की पहली परीक्षा! नंदीग्राम और रेजीनगर में वोटिंग कल, जानें क्यों खास हैं दोनों सीटें

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?