Home चुनाव Sam Pitroda ने ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, भारी पड़ी रंगभेदी टिप्पणी

Sam Pitroda ने ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, भारी पड़ी रंगभेदी टिप्पणी

by Live Times 8 May 2024, 7:44 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:24 PM IST)
8 May 2024, 7:44 PM IST (Updated 5 September 2025, 3:24 PM IST)
Sam Pitroda Mallikarjun Kharge

Lok Sabha Election 2024 : तेलंगाना के वारंगल में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता चला कि अमेरिका में इस शहजादे के एक अंकल रहते हैं. शहजादे के अंकल सैम पित्रोदा फिलॉस्फर और गाइड हैं. जैसे क्रिकेट में आजकल थर्ड एम्पायर होता है.

08 May, 2024

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने बुधवार को इंडिय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके विरासत टैक्स और भारतीय चीनियों जैसे दिखते हैं जबकि दक्षिण में लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं, जैसे विवादित बयानों के चलते त्यागपत्र देना पड़ गया है. वहीं एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे चुनावी मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर चौतरफा निशाना साधा और दूसरी तरफ लोगों ने भी काफी आलोचना की थी.

भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा : PM

प्रधानमंत्री मोदी ने पित्रोदा की टिप्पणी पर प्रहार किया था. उन्होंने कहा कि मैं अपने साथी भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा. उन्होंने मेरे देश को गाली दी है, जिसे सुन मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है. पीएम ने कहा कि कांग्रेस देशवासियों में चमड़ी के रंग को लेकर भेदभाव करती है, यही वजह है कि वे द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का विरोध कर रहे थे.

शहजादे के अंकल फिलॉस्फर और गाइड हैं

तेलंगाना के वारंगल में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता चला कि अमेरिका में इस शहजादे के एक अंकल रहते हैं. शहजादे के अंकल सैम पित्रोदा फिलॉस्फर और गाइड हैं. जैसे क्रिकेट में आजकल थर्ड एम्पायर होता है न कोई कन्फ्यूजन हो तो थर्ड एम्पायर को पूछते हैं और वैसे ही इस शहजादे के थर्ड प्लेयर को कन्फ्यूजन होती है तो उनसे सलाह लेते हैं. शहजादे के अंकल ने कहा है कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है वो सब अफ्रीका के हैं. मतलब मेरे देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?