UP Politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. INDIA ब्लॉक ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन पर बातचीत शुरू कर दी है. कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि समझौता सम्मानजनक होगा. गौतम ने बुधवार को कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर बातचीत आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के भरोसे और अपने संगठन के विस्तार के आधार पर कुछ सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है.
2024 की सफलता और राहुल गांधी का बढ़ता प्रभाव
लखनऊ में गौतम ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘इंडिया’ गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में 43 लोकसभा सीटें जीतीं. उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रभाव और पार्टी के मजबूत हुए संगठनात्मक ढांचे का सबूत है. गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर अपने संगठन को सक्रिय रूप से मजबूत कर रही है और यह लगातार ताकतवर हो रही है. हाल ही के लोकसभा चुनावों में ‘इंडिया’ गठबंधन का यूपी में 43 सीटें जीतना राहुल गांधी के प्रभाव को दर्शाता है. इसी आधार पर, और अपने संगठन की ताकत तथा पार्टी पर जनता के भरोसे को देखते हुए हमने कुछ सीटों की मांग की है. उन्होंने कहा कि बातचीत शुरू हो चुकी है. यह समझौता सम्मानजनक होगा.
चुनाव आयोग पर बोला हमला
कहा कि समझौता फाइनल होने पर हम इसकी पूरी जानकारी देंगे. पार्टी नेतृत्व अभी कुछ मुद्दों पर चर्चा कर रहा है. इसका नतीजा सही समय आने पर बता दिया जाएगा. गौतम ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मनमाने ढंग से मतदाता सूचियों में छेड़छाड़ करके लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने का काम कर रहा है. गौतम ने आरोप लगाया कि आज हमारा मुख्य ध्यान इस बात पर है कि कैसे चुनाव आयोग नागरिकों के वैध वोटों को हटाकर या उनके विवरण में बदलाव करके हमारे लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रहा है. उन्होंने कहा कि अगर किसी एक विधानसभा क्षेत्र में 13,150 लोगों के नाम बदल दिए जाएं, तो चुनाव एकतरफा हो जाता है. हम इसे यूं ही नहीं जाने देंगे.
वोटों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य : आराधना
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना ‘मोना’ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों के लिए अपनी आवाज़ उठाना जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि हमने सबूत पेश किए हैं. कहा कि अगर हम अपने क्षेत्र के मतदाताओं के वोटिंग अधिकारों की रक्षा नहीं कर पाए, तो जब अंतिम मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) जारी होगी और कोई मतदाता अपना वोट डालने जाएगा, तो उसे पता चलेगा कि उसका वोट तो गायब ही हो चुका है. अपने राज्य के लोगों के वोटों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस ने आज एक बहुत बड़ा और गंभीर मुद्दा उठाया है. हमने सिर्फ आरोप नहीं लगाए हैं, बल्कि तथ्य पेश किए हैं. EPIC (वोटर ID) नंबर वही है, लेकिन नाम और पिता का नाम बदल दिया गया है. यह बहुत गंभीर बात है.
UP में सियासी हलचल: समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट, तीन बागी विधायकों ने बदला पाला, थामा BJP का दामन
News Source: ANI
