Home चुनाव Lok Sabha Election 2024 : ‘सपा’ ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, जानें किसको कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024 : ‘सपा’ ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, जानें किसको कहां से मिला टिकट

by Rashmi Rani 14 April 2024, 3:40 PM IST (Updated 18 September 2025, 1:40 PM IST)
14 April 2024, 3:40 PM IST (Updated 18 September 2025, 1:40 PM IST)
Lok Sabha Election 2024: सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, जानें किसको कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024(Lok Sabha Election 2024) के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है.

14 April, 2024

Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024(Lok Sabha Election 2024) के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. जारी किए गए इस लिस्ट में खास बात यह है कि किसी भी सीट से इस बार उम्मीदवार को नहीं बदला गया है. सात सीटों में ज्यादातर सीटें पूर्वांचल की हैं.

किसको कहां से मिला टिकट

  • फूलपुर से अमरनाथ मौर्य
  • श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा
  • डुमरियागंज से भीष्म शंकर
  • संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत
  • सलेमपुर से रमाशंकर राजभर
  • जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा
  • मछलीशहर से प्रिया सरोज

पल्लवी पटेल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सपा की इस लिस्ट के आने के बाद अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पल्लवी पटेल की सीट फूलपुर से सपा ने अमरनाथ मौर्य को टिकट दिया है. दरअसल आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पल्लवी पटेली की पार्टी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार को उतारने का एलान किया था, लेकिन बाद में फिर पार्टी ने यह फैसला वापस ले लिया था और अब नए गठबंधन के तहत इस सीट पर पीडीएम गठबंधन अपना उम्मीदवार जल्द ही उतार सकती है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?