Home राजनीति Tejashwi Yadav: झारखंड में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन ? आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उठाये सवाल

Tejashwi Yadav: झारखंड में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन ? आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उठाये सवाल

by Live Times 18 November 2024, 8:55 AM IST (Updated 20 December 2024, 4:17 PM IST)
18 November 2024, 8:55 AM IST (Updated 20 December 2024, 4:17 PM IST)
Tejashwi Yadav: झारखंड में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन ? आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उठाये सवाल

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को बीजेपी से पूछा कि झारखंड में उसका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार स्पष्ट है.

बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन?

तेजस्वी ने धनबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि वे बीजेपी से पूछें कि यदि वे झारखंड में सत्ता में आती है, तो उसका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, क्योंकि ‘इंडिया’ गठबंधन के पास अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में स्पष्टता है.

बेरोजगारी और महगाई की जिम्मेदार बीजेपी

इससे पहले दिन में, तेजस्वी ने बोकारो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेरोजगारी और जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र (Centre) में बीजेपी नीत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है. बीजेपी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को रोकने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में नाकाम रही है.

ED, CBI का दुरुपयोग कर रही बीजेपी

आरजेडी नेता ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी राज्यों में गैर-बीजेपी सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

हम जेल जाने के नाम से डरने वाले नहीं

तेजस्वी ने कहा, ‘‘उन्होंने (BJP) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को जेल भेजा और मुझे भी जेल भेजने की कोशिश की. हम जेल जाने के नाम से डरने वाले नहीं हैं.

नफरत फैला रही बीजेपी

उन्होंने कहा कि वे (BJP) असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू और मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: देखें तेजस्वी यादव के बचपन की तस्वीरें, मासूमियत जीत लेगी दिल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?