Home Top News महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

by Amit Dubey 29 June 2026, 11:48 AM IST (Updated 29 June 2026, 11:49 AM IST)
29 June 2026, 11:48 AM IST (Updated 29 June 2026, 11:49 AM IST)
Maharashtra Car Truck Accident

Maharashtra Car Truck Accident: महाराष्ट्र से एक दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आई है. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दुखद मौत हो गई है. यह सड़क दुर्घटना महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुई है.

जानकारी के अनुसार, एक परिवार के पांच सदस्य किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए समृद्धि एक्सप्रेसवे से अकोला जा रहे थे. तभी एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से इनकी कार की टक्कर हो गई. इस एक्सीडेंट में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

धामनगांव रेलवे सीमा के पास की घटना

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे एक कार उस वक्त हादसे की शिकार हो गई, जब उसकी टक्कर एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से हो गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार सामने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज सोमवार को पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक खड़ी ट्रक से कार टकरा गई. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे धामनगांव रेलवे सीमा के पास हुई.

परिवार के इन 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्य एक समारोह में शामिल होने के लिए अकोला जा रहे थे, तभी उनकी कार रेलवे लाइन की सीमा के पास खड़ी एक ट्रक से टकरा गई.

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान भास्कर जीवने, उनके बेटे रमेश (जो कार चला रहा था), पत्नी लता, बहू आरती और 10 वर्षीय पोती तृषा के रूप में हुई है, ये सभी चंद्रपुर के निवासी थे. इस घटना में ट्रक के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

क्या है दुर्घटना का कारण?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, राजमार्ग सुरक्षा दल और बचावकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. इन्होंने देखा की एक्सीडेंट काफी बड़ा हुआ था. मौके पर पहुंचकर इन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए धामनगांव ग्रामीण अस्पताल भेज दिया.

हालांकि, दुर्घटना के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि चालक गाड़ी चलाते समय सो गया होगा. पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है.

एक्सीडेंट का मामला बता कर झाड़ा था दिल्ली पुलिस ने पल्ला, फिर CCTV फुटेज से हुआ मामला साफ; केस दर्ज

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?