Home Latest News & Updates गया में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चप्पलों से की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

गया में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चप्पलों से की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

by Live Times 10 July 2026, 6:55 PM IST (Updated 10 July 2026, 6:57 PM IST)
10 July 2026, 6:55 PM IST (Updated 10 July 2026, 6:57 PM IST)
गया में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चप्पलों से की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक पर 11 वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. पीड़ित छात्रा ने स्कूल से घर लौटने के बाद रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई. बच्ची की आपबीती सुनते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित होकर सीधे विद्यालय पहुंच गए. देखते ही देखते स्कूल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपी शिक्षक के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इसी दौरान छात्रा की मां ने आरोपी शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी.

घटना के बाद स्कूल परिसर में तनाव

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला शिक्षक की चप्पलों से पिटाई करती दिखाई दे रही हैं. घटना के बाद स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मामले की सूचना मिलने पर आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे, जहां आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार शिक्षक की पहचान आमस थाना क्षेत्र निवासी पंकज के रूप में हुई है.

पॉक्सो (POCSO) एक्ट में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) एक्ट तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है. यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मामले की हो रही निष्पक्ष जांचः पुलिस

इस घटना ने एक बार फिर विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान होना चाहिए, लेकिन यदि वहीं इस तरह की घटनाएं सामने आने लगे तो यह बेहद चिंताजनक है. फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

घर में रुकवाया, फिर मारपीट करने के बाद मंदिर में करवा दी शादी; ऐसे रचा लड़की वालों ने पूरा खेल!

  • गया से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?