Spain Fire: स्पेन में लगी भीषण आग में झुलसकर 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग लापता हैं. बताया जाता है कि बिजली की एक तार गिरने से चिंगारी उठी और आग तेज़ी से पास के जंगल में फैल गई. मरने वालों में चार ब्रिटिश नागरिक और अन्य विदेशी नागरिक हैं. अंडालूसिया की इमरजेंसी सर्विस के प्रमुख एंटोनियो सैन्ज़ ने बताया कि ज़्यादातर लोगों की मौत भागने की कोशिश में हुई. उन्होंने कहा कि एक समूह सूखी नदी के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहा था, जो ‘मौत का जाल’ बन गया.
पैदल भागते समय सात की मौत
सैन्ज़ ने बताया कि सात लोगों की मौत पैदल भागते समय हुई, जब उन्होंने अपनी कारें छोड़ दी थीं. शायद वे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रहे थे. सैन्ज़ ने कहा कि इसके नतीजे बहुत भयानक रहे हैं. दक्षिणी स्पेन में लगी जंगल की आग में शुक्रवार सुबह तक 11 लोगों की मौत हो गई. देश के ज़्यादातर हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच लगी यह आग अब तक की सबसे भीषण आग में से एक है. छुट्टियां बिताने के लिए मशहूर जगह अल्मेरिया में आग के शिकार कई लोग जली हुई गाड़ियों के अंदर पाए गए. इस आग में आठ अन्य लोग घायल भी गंभीर झुलसे हैं, जिसे बुझाने के लिए 150 फायरफाइटर और स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट के 220 सैनिक जुटे हुए थे.
तार गिरने से भड़की चिंगारी
क्षेत्रीय इमरजेंसी अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में चार ब्रिटिश नागरिक और अन्य विदेशी नागरिक शामिल हो सकते हैं. अंडालूसिया के क्षेत्रीय नेता जुआन मैनुअल मोरेनो ने कैडेना सेर रेडियो स्टेशन को बताया कि 19 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. पीड़ितों ने पैदल और कार से भागने की कोशिश की. सिएरा डे लॉस फिलाब्रस पहाड़ों के पास एक अर्ध-शुष्क इलाके के एक छोटे से गांव में आग लग गई. अधिकारियों ने आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं की है, लेकिन आग की सूचना देने वाले लोगों का कहना है कि बिजली की एक तार गिरने से चिंगारी उठी और आग तेज़ी से पास के जंगल में फैल गई.
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने जताया दुख
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि अल्मेरिया प्रांत में लगी आग के भयानक नतीजों को देखकर बहुत दुख है. यूरोप फिर से भीषण गर्मी का सामना कर रहा है. हाल के सालों में स्पेन को बार-बार और भीषण लू (हीट वेव) का सामना करना पड़ा है, जहां तापमान अक्सर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है. हवा, ज़्यादा तापमान और कम बारिश की वजह से छोटी-छोटी आग तेज़ी से बेकाबू आग का रूप ले लेती है. जून में, स्पेन में कई दिनों तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी.
चीन में बाढ़ और तूफान का कहर: 39 लोगों की मौत, कई लापता, गुआंग्शी में टूटा बांध, कई शहर डूबे
News Source: PTI
