Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति में सनसनी फैला दी है. उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे पिता लालू प्रसाद को मारने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव, उनकी बहन अनुष्का यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि वे उन्हें और उनके पिता लालू प्रसाद को मारने की साजिश रच रहे हैं. तेज प्रताप ने शुक्रवार की रात सचिवालय पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई.
आकाश यादव सहित छह पर FIR
यादव ने कहा कि शिकायत पर आकाश यादव, उनकी बहन अनुष्का यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. वे मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. मेरे पिता लालू प्रसाद जी बीमार हैं. उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उन्हें पर्याप्त सुरक्षा देने का अनुरोध किया है. शिकायत में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें अनुष्का यादव भी हैं. उनके साथ तेज प्रताप ने शादीशुदा होने के बावजूद रिश्ते में होने का दावा किया था. इस घटनाक्रम के कारण उनके पिता ने उन्हें RJD से निकाल दिया था, हालांकि बाद में पूर्व राज्य मंत्री ने अपनी बात वापस ले ली और दावा किया कि यह उनके हैक हुए सोशल मीडिया हैंडल के कारण हुई गलतफहमी थी.
तेज प्रताप के खिलाफ भी शिकायत
उन्होंने आगे कहा कि यह कथित धमकी किसी बड़ी राजनीतिक साज़िश का हिस्सा हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि हो सकता है कि आकाश यादव विपक्ष के साथ मिलकर मेरी हत्या करवाना चाहते हों. तेज प्रताप द्वारा आकाश यादव के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने से पहले आकाश यादव ने पटना के पाटलिपुत्र पुलिस स्टेशन में JJD प्रमुख के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी. आकाश यादव ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप और उनके सहयोगी ने उनके परिवार के सदस्यों से मिलने के बहाने ज़बरदस्ती उनके घर में घुसने की कोशिश की. हालांकि, JJD प्रमुख ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताकर खारिज कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
आकाश यादव ने बताया कि उन्हें अमेरिका के एक नंबर से कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसके संबंध जेल में बंद एक गैंगस्टर से हैं. पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं. पिछले साल 25 मई को अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार करने के एक दिन बाद तेज प्रताप को उनके पिता लालू प्रसाद ने RJD से छह साल के लिए निकाल दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने यह दावा करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिया कि उनका पेज हैंक हो गया था. लालू प्रसाद ने तेज प्रताप के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण उनसे नाता भी तोड़ लिया था.
News Source: PTI
