Boyfriend Attack Girlfriend: बेंगलुरु के वरथुर में एक पागल प्रेमी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का रिजेक्शन नहीं सह सका. गुस्से में उसने लड़की को मारने का पूरा प्लान बना लिया. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ड्राइवर का काम करने वाले एक आदमी ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड, 18 साल की लड़की को कई बार चाकू से मारा. इतना ही नहीं उसने खुद को चोट पहुंचाकर सुसाइड करने की कोशिश की. पुलिस ने उसे गरिफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को वरथुर के रामागोंडानहल्ली में सुबह करीब 9.30 बजे हुई.
पूरे शरीर पर चाकू से वार किया
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंदे नवाज कथित तौर पर नंदिता दास के घर में घुसा और चाकू से उसकी गर्दन, हाथ, हथेलियों, पसलियों और जांघों पर कई वार किए. इसके बाद उसने सुसाइड करने की कोशिश में अपनी गर्दन पर भी चाकू से मारा. घटना के समय लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हॉल में उस पर हमला करने से पहले उसके दो छोटे भाइयों को एक कमरे में बंद कर दिया था. उन्होंने बताया कि कई चोटें लगने के बावजूद, खून से लथपथ लड़की घर से बाहर भागने में कामयाब रही और मदद के लिए चिल्लाई. पड़ोसियों ने तुरंत उसकी मदद की.
रिलेशनशिप में थे दोनों
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया, जो मौके पर पहुंची और महिला और पुरुष दोनों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया. एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा कि दोनों एक प्राइवेट स्कूल में साथ पढ़ते थे और पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे. शुरुआती जांच में पता चला कि वे पहले रिलेशनशिप में थे. हालांकि, महिला ने कथित तौर पर उसके शादी के प्रपोजल को मना कर दिया, क्योंकि उसके माता-पिता ने उसकी शादी किसी और आदमी से तय कर दी. पुलिस ने कहा कि मना किए जाने से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर उस पर हमला किया और फिर सुसाइड करने की कोशिश की.
दोनों का इलाज जारी
पुलिस ने कहा कि नवाज व्हाइटफील्ड के नेल्लुरहल्ली में ड्राइवर का काम करता था और वरथुर के तुबराहल्ली में रहता था. उन्होंने कहा कि घायल महिला का मणिपाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रही है, जबकि आरोपी का वैधेयी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या की कोशिश) के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.
News Source: PTI
