Home राज्य कांग्रेस का घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान शुरू

कांग्रेस का घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान शुरू

by Farha Siddiqui
0 comment
ghar ghar congress, har ghar congress abhiyan

16 January 2024  

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की अभियान की शुरूआत

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जींद में घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान की शुरूआत की। इस दौरान हुड्डा ने घर और दुकानों पर जाकर लोगों से मुलाकात कर, और उनसे संवाद किया। हुड्डा टाउन हॉल और पालिका बाजार में घर-घर, और हर दुकान में जाकर लोगों से मिले। लोगों में भी इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। हुड्डा के पहुंचने पर लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए लोग घरों और दुकानों के बाहर फूल की मालाएं लेकर खड़े थे। दुकानदारों के साथ तमाम लोगों ने इस बार कांग्रेस को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने नारनौल में और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक से इस अभियान की शुरूआत की। 

हुड्डा का बीजेपीजेजेपी पर वार

इस अभियान की शुरूआत करते ही हुड्डा ने बीजेपी और जेजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, बीजेपी-जेजेपी ने हमेशा जनसरोकार को नजरअंदाज किया है। यहीं वजह है कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था और रोजगार में देश का नंबर 1 राज्य हरियाणा था, लेकिन आज ये राज्य बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और नशे के मामले में नंबर वन बन गया है।  

कांग्रेस ने शुरू किया मिशन 2024

हरियाणा में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की तौयारियां शुरू कर दी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी मिशन-2024 में जीत हासिल करने में जुट गए हैं। तो वहीं हरियाणा में भी पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में खट्टर सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई है। पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ सियासी माहौल बनाने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस इस अभियान के जरिए घर-घर जाएगी और खट्टर सरकार की नाकामियां लोगों को गिनवाएगी।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?