Delhi AQI Today: आज सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ, सुबह 9 बजे शहर का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 रिकॉर्ड किया गया.
10 December, 2025
Delhi AQI Today: करीब एक महीने के बाद दिल्ली की हवा में जहर की मात्रा कम हुई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ, सुबह 9 बजे शहर का औसत AQI 267 रिकॉर्ड किया गया. CPCB के डेटा से पता चला कि मंगलवार सुबह शहर का AQI 291 था और सोमवार सुबह यह 318 था. इस तरह से आज प्रदूषण का स्तर काफी कम है. बता दें, पिछले कई दिनों से दिल्ली की हवा गंभीर या खराब कैटेगरी में ही रही है.
जानें अपने इलाके का हाल
| क्रम | स्टेशन नाम | AQI (सुबह 9 बजे) |
|---|---|---|
| 1 | अलीपुर, दिल्ली – DPCC | 263 |
| 2 | आनंद विहार, दिल्ली – DPCC | 296 |
| 3 | अशोक विहार, दिल्ली – DPCC | 286 |
| 4 | आया नगर, दिल्ली – IMD | 179 |
| 5 | बवाना, दिल्ली – DPCC | 319 |
| 6 | बुराड़ी क्रॉसिंग, दिल्ली – IMD | 268 |
| 7 | CRRI मथुरा रोड, दिल्ली – IMD | 237 |
| 8 | चांदनी चौक, दिल्ली – IITM | 279 |
| 9 | DTU, दिल्ली – CPCB | 298 |
| 10 | डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली – DPCC | 272 |
| 11 | द्वारका-सेक्टर 8, दिल्ली – DPCC | 269 |
| 12 | IGI एयरपोर्ट (T3), दिल्ली – IMD | 167 |
| 13 | IHBAS, दिलशाद गार्डन, दिल्ली – CPCB | 257 |
| 14 | IIT दिल्ली, दिल्ली – IITM | 213 |
| 15 | ITO, दिल्ली – CPCB | 283 |
| 16 | जहांगीरपुरी, दिल्ली – DPCC | 312 |
| 17 | जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली – DPCC | 266 |
| 18 | लोधी रोड, दिल्ली – IITM | 227 |
| 19 | (दूसरी एंट्री) लोधी रोड, दिल्ली – IITM | 224 |
| 20 | लोधी रोड, दिल्ली – IMD | 222 |
| 21 | मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, दिल्ली – DPCC | 181 |
| 22 | मंदिर मार्ग, दिल्ली – DPCC | 310 |
| 23 | मुंडका, दिल्ली – DPCC | 336 |
| 24 | NSIT द्वारका, दिल्ली – CPCB | 228 |
| 25 | नजफगढ़, दिल्ली – DPCC | 266 |
| 26 | नेहरू नगर, दिल्ली – DPCC | 311 |
| 27 | नरेला, दिल्ली – DPCC | 311 |
| 28 | नॉर्थ कैंपस, DU, दिल्ली – IMD | 246 |
| 29 | ओखला फेज़-2, दिल्ली – DPCC | 264 |
| 30 | पटपड़गंज, दिल्ली – DPCC | 270 |
| 31 | पंजाबी बाग, दिल्ली – DPCC | 280 |
| 32 | पूसा, दिल्ली – DPCC | 305 |
| 33 | पूसा, दिल्ली – IMD | 251 |
| 34 | आर.के. पुरम, दिल्ली – DPCC | 281 |
| 35 | रोहिणी, दिल्ली – DPCC | 296 |
| 36 | शादीपुर, दिल्ली – CPCB | 236 |
| 37 | सिरीफोर्ट, दिल्ली – CPCB | 287 |
| 38 | सोनिया विहार, दिल्ली – DPCC | 285 |
| 39 | श्री अरबिंदो मार्ग, दिल्ली – DPCC | 266 |
| 40 | विवेक विहार, दिल्ली – DPCC | 305 |
| 41 | वज़ीरपुर, दिल्ली – DPCC | 303 |
AQI संख्या का मतलब क्या है
CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच के AQI को “अच्छा”, 51 से 100 को “संतोषजनक”, 101 से 200 को “मध्यम”, 201 से 300 को “खराब”, 301 से 400 को “बहुत खराब” और 401 से 500 को “गंभीर” माना जाता है. बता दें, सर्दियों की शुरुआत से ही दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण की परत देखने को मिल रही है. इसके सरकार ने कई प्रयास किया है. दिल्ली में ग्रेप-3 लागू किया गया. इसके अलावा हर दिन प्रदूषित इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है. देखना होगा कि प्रदूषण का स्तर आगे बढ़ता है घटता है.
कैसा रहेगा आज मौसम
मौसम की बात करें तो, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री ज़्यादा 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुबह की रिलेटिव ह्यूमिडिटी 75 प्रतिशत थी. इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने दिन के लिए आसमान ज़्यादातर साफ रहने का अनुमान लगाया है. दिन में बाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 की मौत 27 घायल
