CJP Seeks Permission: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जमकर बवाल हो रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के कारण राजधानी में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. बीते रविवार को रिहा होने के बाद सीजेपी के नेताओं ने एक बार फिर नए प्रदर्शन का प्लान बनाना शुरू कर दिया है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास, आशुतोष रंका और रत्ना सिंह सोमवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे. वे जंतर-मंतर पर एक और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए नई तारीख की मांग करेंगे.
24 घंटे में तारीख दे दिल्ली पुलिस
रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में आशुतोष रांका ने कहा, “सुबह 10 बजे, मैं @SauravDassss, @whattalawyer और CJP के अन्य नेता जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख लेने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे.” पोस्ट में लिखा था, “@DelhiPolice हमें 24 घंटे में जंतर-मंतर के लिए तारीख दे सकती है, वरना हम खुद एक और विरोध प्रदर्शन का ऐलान करेंगे.”
Tomorrow at 10AM, me, @SauravDassss, @whattalawyer and other CJP leaders will go to Parliamentary Street Police Station to get a date for a peaceful protest at Jantar Mantar. @DelhiPolice can give us a date for Jantar Mantar in 24 hours, or we will give another protest call ourselves. @Cockroachisback
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 11, 2026
दिपके ने कहा- फिर सड़कों पर उतरेंगे
एक दिन पहले, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सार्वजनिक प्रदर्शन जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया और मजबूती से कहा कि निजी दुख और राजनीतिक दबाव उनके आंदोलन को रोक नहीं पाएंगे. एक्स पर एक पोस्ट में दिपके ने कहा कि कार्यकर्ता सड़कों पर लौटेंगे, जिससे संकेत मिलता है कि विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. दिपके ने कहा, “हमने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है जिसमें कहा गया हो कि हम विरोध नहीं करेंगे. हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे.”
कोर्ट ने शर्त पर किया रिहा
रविवार को दिल्ली की एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को रिहा करने का आदेश दिया. इन नेताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया था. उनके वकील के अनुसार, रिहाई की शर्त के तौर पर तीनों नेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अगले एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल न हों जिससे शांति और व्यवस्था भंग हो सकती है. वहीं दूसरी तरफ आज, INDIA गठबंधन चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में और मुख्य चुनाव अधिकारी के इस्तीफे की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक एक विरोध मार्च निकालने जा रहा है.
आज फिर होगा दिल्ली में दंगल! सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगी कांग्रेस, ये 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक डायवर्ट
News Source: ANI
