Home Latest News & Updates दिल्ली की हवा में फिर बढ़ा प्रदूषण! GRAP-3 हटने के अगले दिन कई इलाकों में हालत बहुत खराब

दिल्ली की हवा में फिर बढ़ा प्रदूषण! GRAP-3 हटने के अगले दिन कई इलाकों में हालत बहुत खराब

by Preeti Pal 18 November 2026, 9:36 AM IST
18 November 2026, 9:36 AM IST
दिल्ली की हवा में फिर बढ़ा प्रदूषण! GRAP-3 हटने के अगले दिन AQI 214, कई इलाकों में हालत बहुत खराब

Delhi AQI: दिल्ली वालों को प्रदूषण से अभी पूरी राहत मिलती नहीं दिख रही है. राजधानी में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटने के अगले ही दिन हवा की गुणवत्ता में फिर गिरावट दर्ज की गई. बुधवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 214 रहा. इसके साथ ही हवा ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम 4 बजे ये आंकड़ा 204 था. यानी पाबंदियां हटने के बाद भी दिल्ली की हवा साफ होने का नाम नहीं ले रही. कुछ इलाकों में तो प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा दर्ज किया गया.

इस जगह सबसे खराब हवा

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग रहा. उत्तम नगर में AQI 399 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं, चांदनी चौक में 292, बुराड़ी क्रॉसिंग में 286, वजीरपुर में 242, अलीपुर में 235, रोहिणी में 231, सोनिया विहार में 232, नरेला में 218 और नांगलोई में 207 AQI दर्ज किया गया. हालांकि, कुछ इलाकों में हवा की स्थिति थोड़ी बेहतर रही. वसुंधरा एन्क्लेव में AQI 143, लोधी रोड में 139, श्री अरबिंदो मार्ग में 167 और आरके पुरम में 182 दर्ज किया गया. ये सभी इलाके ‘मध्यम’ श्रेणी में रहे. IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर AQI 197 रहा.

स्कूलों को राहत

वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 17 नवंबर को दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां हटाने का फैसला किया था. इसके बाद दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों में सभी कक्षाएं फिर से सामान्य रूप से ऑफलाइन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए गए. हालांकि, GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां अभी जारी रहेंगी. यानी सड़कों की धूल कम करने, प्रदूषण नियमों का पालन कराने और खुले में कचरा जलाने पर रोक जैसे उपाय जारी रहेंगे.

विदेश से ऑर्डर दिलाने का झांसा, लाखों की ठगी! दिल्ली में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार

क्या होता है GRAP?

GRAP प्रदूषण से निपटने के लिए बनाया गया चार चरणों वाला इमरजेंसी प्लान है. हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के साथ इसकी पाबंदियां भी सख्त होती जाती हैं.

GRAP-1: AQI 201 से 300 होने पर लागू होता है. इसमें धूल नियंत्रण और प्रदूषण नियमों का पालन कराने पर जोर रहता है.

GRAP-2: AQI 301 से 400 के बीच पहुंचने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाते हैं. इनमें पार्किंग शुल्क बढ़ाना और दफ्तरों के समय में बदलाव जैसे उपाय शामिल हैं.

GRAP-3: AQI 401 से 450 के बीच पहुंचने पर निर्माण कार्यों और कुछ वाहनों पर सख्त पाबंदियां लगाई जाती हैं. छोटे बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में हो सकती है.

GRAP-4: AQI 450 से ऊपर जाने पर भारी वाहनों और औद्योगिक गतिविधियों पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाते हैं.

फिलहाल दिल्ली में GRAP-1 और GRAP-2 के नियम लागू हैं. ऐसे में राजधानी के लोगों को प्रदूषण से राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

News Source: ANI

दिल्ली के ज्वाला नगर में बड़ा हादसा : दो मंजिला मकान ढहने से 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, 8 लोगों को बचाया

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?