Home धर्म Eid 2024 : सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद और भारत में कब मनाया जाएगा त्योहार? पढ़ें फुल डिटेल्स

Eid 2024 : सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद और भारत में कब मनाया जाएगा त्योहार? पढ़ें फुल डिटेल्स

by Live Times 9 April 2024, 9:16 AM IST (Updated 22 September 2025, 12:26 PM IST)
9 April 2024, 9:16 AM IST (Updated 22 September 2025, 12:26 PM IST)
Eid Celebration In India details here

Eid 2024 : रमजान के पाक महीने के बाद आखिरकार ईद की तारीखों का एलान हो चुका है. सऊदी अरब में ईज-उल-फितर (Eid Ul Fitr) का त्योहार बुधवार 10 अप्रैल को मनाया जाएगा.

09 April, 2024

Eid Ul Fitr 2024 Date: ईद उल-फितर के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सऊदी अरब में अभी ईद का चांद नहीं दिखा है. इस हिसाब से बहां में ईद उल-फितर का त्योहार बुधवार (10 अप्रैल) को मनाई जाएगा, जैसे हमेशा की तरह भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है. इस हिसाब से सऊदी अरब में बुधवार (10 अप्रैल) को ईद होगी, इसलिए भारत में गुरुवार (11 अप्रैल) को ईद उल-फितर त्योहार मनाया जा सकता है.

शव्वाल के महीने में आती है ईद

भारत समेत दुनियाभर में ईद की तैयारियां चल रही हैं और लोग बेसब्री इस त्योहार की तारीख के एलान का इंतजार कर रहे हैं. इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर एक अहम त्योहार है. ईद से पहले रमजान का महीना होता है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं. इस्लामिक कैलेंडर में अनुसार, रमजान साल का नौवां महीना है. ईद उल-फितर के दिन से शव्वाल का महीना शुरू होता है और हर साल शव्वाल के महिने मेें ही ईद का त्योहार मनाया जाता है.

भारत में कब मनाई जाएगी ईद

दरअसल, अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीखों पर ईद का चांद देखा जाता है. ऐसे में ईद की तारीख भी अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती है. सऊदी अरब में ईद की तारीख का एलान हो गया है. सऊदी अरब में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. इसका मतलब भारत में 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. इसके अलावा जामा मस्जिद समेत कई बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त 8 से 8:30 बजे मुकर्र किया गया है. जिसको देखते हुए ईदगाह में ठीक इसी समय नमाज पढ़ाई जाएगी.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?