Home Top News आंध्र प्रदेश में भीषण विस्फोट: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 21 की मौत और 8 गंभीर घायल

आंध्र प्रदेश में भीषण विस्फोट: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 21 की मौत और 8 गंभीर घायल

by Sanjay Kumar Srivastava 28 February 2026, 8:46 PM IST (Updated 28 February 2026, 8:48 PM IST)
28 February 2026, 8:46 PM IST (Updated 28 February 2026, 8:48 PM IST)
आंध्र प्रदेश में भीषण विस्फोट: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 21 की मौत और कई गंभीर, मोदी ने जताया गहरा दुख

Firecracker Explosion: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को एक पटाखा इकाई में हुए भीषण विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई और 8 गंभीर रूप से घायल हो गए.

Firecracker Explosion: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को एक पटाखा इकाई में हुए भीषण विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई और 8 गंभीर रूप से घायल हो गए. राज्य के मंत्री कंदुला दुर्गेश ने पुष्टि की है कि विस्फोट के समय इकाई में लगभग 30 लोग मौजूद थे. उन्होंने इसे राज्य की सबसे बड़ी ऐसी घटनाओं में से एक बताया. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के जल्द ही घटनास्थल का दौरा करने और पीड़ित परिवारों के लिए सहायता की घोषणा करने की उम्मीद है. वर्तमान में अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं और घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है. उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि इकाई में विस्फोट के समय बहुत सारा स्टॉक था. कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

कई लोगों की जान जाना दुखदः नायडू

मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में लोगों की मौत से दुखी हूं. मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायल जल्द ठीक हो जाएं. शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी सूर्या फायरवर्क्स में बड़ी संख्या में पटाखा निर्माण श्रमिकों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया. सीएम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट से मुझे वास्तव में दुख हुआ है. इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाना दुखद है.

घटनास्थल पर अपनों को तलाशते रहे परिजन

नायडू ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के बारे में अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़ितों को तत्काल मदद देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हम बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आएंगे. हादसे के वक्त विस्फोट स्थल से आग और धुआं निकल रहा था. घायलों को बचाने के लिए एक एम्बुलेंस पहुंची. काकीनाडा सरकारी जनरल अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में 90 से 100 प्रतिशत तक जले हुए सात मरीज आए. उन्होंने कहा कि उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने पास के कृषि क्षेत्रों में फेंके गए शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. लोग अपने परिजनों को तलाशते रहे.

ये भी पढ़ेंः Iran-Israel War के बीच विश्व युद्ध की आहट! US की एंट्री से बदलेगा रूख? महादेशों ने बनाई दूरी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?