Home Latest News & Updates अहमदाबाद: हिस्ट्रीशीटर कलीम भैया ने पुलिस टीम पर किया हमला, JCP क्राइम ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

अहमदाबाद: हिस्ट्रीशीटर कलीम भैया ने पुलिस टीम पर किया हमला, JCP क्राइम ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

by Nikul Patel 3 July 2026, 12:20 PM IST (Updated 3 July 2026, 12:24 PM IST)
3 July 2026, 12:20 PM IST (Updated 3 July 2026, 12:24 PM IST)

Gujarat News: अहमदाबाद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद कलीम उर्फ ‘कलीम भैया’ ने पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में जेसीपी क्राइम के बाएं हाथ में चोट आई. स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाता देख जेसीपी क्राइम ने आत्मरक्षा में अपनी सर्विस पिस्टल से फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायल जेसीपी क्राइम को भी तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस अधिकारियों पर कर दिया हमला

पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि इसनपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद कलीम उर्फ कलीम भैया के पास अवैध हथियार हैं. इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम अहमदाबाद के चंडोला झील इलाके के पास कार्रवाई के लिए पहुंची थी. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान कलीम ने अचानक रसोई से चाकू उठाया और पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया. हमले में जेसीपी क्राइम के बाएं हाथ में चोट लगी. पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को समझाने और काबू में करने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार आक्रामक बना रहा. अधिकारियों के अनुसार हालात ऐसे बन गए कि आत्मरक्षा और पुलिस टीम की सुरक्षा के लिए सर्विस पिस्टल से फायरिंग करनी पड़ी. गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत काबू कर लिया गया.

विभिन्न धाराओं के तहत किया मामला दर्ज

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार अवैध और घातक हथियार भी बरामद किए. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान कलीम उर्फ कलीम भैया का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, अवैध हथियार रखने, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित कुल 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह कई वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय माना जाता है और अहमदाबाद पुलिस के हिस्ट्रीशीटरों की सूची में शामिल है.

11 घंटे तक कीव पर बरपा कहर! रूस ने मिसाइल-ड्रोन से मचाई तबाही, यूक्रेन में 21 मौतें, 90 घायल

पहले भी लिया जा चुका है हिरासत में

पुलिस दस्तावेजों के अनुसार कलीम पर एक बार PASA (गुंडा एक्ट) के तहत कार्रवाई की जा चुकी है. इसके अलावा उसे पांच बार प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत भी हिरासत में लिया गया था. इसके बावजूद वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह सातवीं कक्षा तक पढ़ा है और लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में उसका नाम सामने आता रहा है. साल 2025 में भी अहमदाबाद डीसीबी ने कलीम को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया था. उस समय पुलिस ने उसके कब्जे से दो देसी तमंचे, जिंदा कारतूस, खाली कारतूस और कई चाकू बरामद किए थे. उसके खिलाफ इसनपुर, दाणीलिमडा, वटवा, पालडी, नारोल सहित शहर के कई पुलिस थानों में गंभीर अपराध दर्ज हैं.

ताजा घटना के बाद एक बार फिर कलीम उर्फ कलीम भैया का आपराधिक रिकॉर्ड चर्चा में आ गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास बरामद अवैध हथियार कहां से आए और क्या उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क से भी इस मामले का संबंध है. फिलहाल घायल पुलिस अधिकारी और आरोपी दोनों का इलाज जारी है, जबकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बारिश बनी काल! हिमाचल और मुंबई में 6 की मौत, कोई मैनहोल में गिरा तो किसी को लगा करंट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?