Home Latest News & Updates Gold-Silver की कीमतों में फिर लगी आग! सोना 1,900 रुपये महंगा, चांदी भी ढाई लाख के पास

Gold-Silver की कीमतों में फिर लगी आग! सोना 1,900 रुपये महंगा, चांदी भी ढाई लाख के पास

by Preeti Pal 12 October 2026, 5:17 PM IST
12 October 2026, 5:17 PM IST
Gold-Silver की कीमतों में फिर लगी आग! सोना 1,900 रुपये महंगा, चांदी भी उछली, जानें 10 ग्राम गोल्ड का नया भाव

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने बनवाने या निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है. दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सोना लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में महंगा हुआ. वहीं, चांदी ने भी गिरावट का सिलसिला तोड़कर शानदार वापसी की.

सोने का ताजा भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. इससे पहले गुरुवार को सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. यानी सिर्फ एक दिन में सोने की कीमत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई. इन कीमतों में सभी टैक्स शामिल हैं. खास बात ये है कि सोने में लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में तेजी आई है. इससे पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था.

चांदी ने भी दिखाई चमक

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है. शुक्रवार को दिल्ली में चांदी 4,500 रुपये महंगी होकर 2,28,500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई. गुरुवार को चांदी का भाव 2,24,000 रुपये प्रति किलो था. उस दिन चांदी की कीमत में 3,000 रुपये की गिरावट आई थी. इससे पहले हफ्ते के शुरुआती तीन कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

Stock Market में हरियाली की वापसी! Sensex-Nifty उछले, IT शेयरों में जोरदार तेजी

दो दिन में सोना हुआ महंगा

सोने की कीमतों में आई तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ दो ट्रेडिंग सेशन में इसका भाव 4,600 रुपये यानी 3.07 प्रतिशत बढ़ गया. वहीं, घरेलू बाजार में चांदी ने भी हालिया नुकसान की भरपाई करते हुए कुल 1,500 रुपये की रिकवरी की है.

क्यों महंगा हो रहा है सोना?

सोने की कीमतों में तेजी की एक बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की कमजोरी है. डॉलर में गिरावट आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को सपोर्ट मिला है. वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 48.35 डॉलर यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर 4,181.98 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. वहीं, चांदी तीन महीने के निचले लेवल से उबरकर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

क्या अभी सोना खरीदना चाहिए?

बाजार में तेजी के बीच गहने खरीदने वालों के लिए बजट बनाना जरूरी हो गया है. सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग के हिसाब से बदलती रहती हैं. ऐसे में अगर आप शादी के लिए गहने खरीद रहे हैं, तो अलग-अलग जूलर्स के भाव, मेकिंग चार्ज और हॉलमार्क की जांच जरूर करें. वहीं, निवेश करने से पहले अपनी जरूरत और रिस्क उठाने की क्षमता को ध्यान में रखना अच्छा रहेगा.

News Source: ANI

Stock Market में मचा हाहाकार! Sensex-Nifty धड़ाम, जानें क्यों डूब रहा है निवेशकों का पैसा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?