Home Top News पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहा नाबालिग का शव, ओडिशा के अस्पताल में हड़ताल पर डॉक्टर्स

पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहा नाबालिग का शव, ओडिशा के अस्पताल में हड़ताल पर डॉक्टर्स

by Neha Singh 3 July 2026, 11:47 AM IST (Updated 3 July 2026, 11:49 AM IST)
3 July 2026, 11:47 AM IST (Updated 3 July 2026, 11:49 AM IST)
Odisha Doctor's Strike

Odisha Doctor’s Strike: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से एक दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है, जहां लैंडस्लाइड में मारे गए एक नाबालिग का शव अपने पोस्टमार्टम के लिए इंतजार कर रहा है. मृतक का परिवार उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहा है, क्योंकि डॉक्टरों की हड़ताल के कारण दो दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि सुंदरगढ़ जिले के कोइडा इलाके का रहने वाला 18 साल का यह लड़का कथित तौर पर बुधवार दोपहर को एक गैर-कानूनी मैंगनीज माइनिंग साइट पर लैंडस्लाइड में मारा गया.

2 दिन तक नहीं हुआ पोस्टमार्टम

नाबालिग को पहले पड़ोसी क्योंझर जिले के जोडा के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में, उसकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बारबिल हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, कोइडा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि डॉक्टरों के काम बंद होने के कारण शुक्रवार सुबह तक ऑटोप्सी नहीं हो पाई थी. उन्होंने बताया कि बॉडी को आज सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए क्योंझर डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल ले जाया गया है

मलबा गिरने से 2 लोगों की मौत

केस देख रहे पुलिस ऑफिसर ने बताया कि बुधवार दोपहर कुछ लोग जंगल वाले इलाके में बिना इजाजत वाली मैंगनीज की खदानों में गए थे. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उस इलाके में भारी बारिश हुई थी, जिससे मिट्टी का एक हिस्सा ढह गया और दो लोग मलबे के नीचे आ गए. ऑफिसर ने बताया कि इस घटना में कृष कातशव नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक और नाबालिग लड़के का क्योंझर जिले के जोड़ा इलाके के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया.

क्यों हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स

बता दें, ओडिशा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले करीब 8,000 डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं. बुधवार से जिला हेडक्वार्टर के हॉस्पिटल और सब-डिवीजन और ग्रामीण इलाकों में हेल्थ सेंटरों पर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है. अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों के आंदोलन की वजह से पूरे ओडिशा के जिला और ग्रामीण हॉस्पिटल में मरीजों की देखभाल की सर्विस पर बहुत बुरा असर पड़ा है. डॉक्टर अपनी पेंडिंग मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं, जिसमें कैडर रीस्ट्रक्चरिंग, ट्रांसफर पॉलिसी में पारदर्शिता, इंश्योरेंस लाभा, इंसेंटिव और केंद्र सरकार की तरह डायनामिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (DACP) स्कीम को लागू करना शामिल है.

बारिश बनी काल! हिमाचल और मुंबई में 6 की मौत, कोई मैनहोल में गिरा तो किसी को लगा करंट

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?