Home मनोरंजन 5 जुलाई को तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, बेटे जुनैद संग की अनाउंसमेंट, शादी में आएंगे सिर्फ ये गेस्ट

5 जुलाई को तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, बेटे जुनैद संग की अनाउंसमेंट, शादी में आएंगे सिर्फ ये गेस्ट

by Neha Singh 3 July 2026, 12:24 PM IST
3 July 2026, 12:24 PM IST
Amir Khan Wedding

Amir Khan Wedding: सुपरस्टार आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के संग शादी पर मुहर लगाई है. आमिर गुरुवार शाम को आने वाले शो “प्रीतम एंड पेड्रो” की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. यह शो राजकुमार हिरानी का डेब्यू है, जिन्होंने सुपरस्टार के साथ “3 इडियट्स” और “PK” फिल्मों में काम किया था. इवेंट में रिपोर्टर्स से बात करते हुए, 61 साल के एक्टर ने कहा कि वे गौरी के साथ 5 जुलाई को शादी करेंगे. खास बात है कि जब वे अपनी शादी की अनाउंसमेंट कर रहे थे, तो उनके बेटे जुनैद खान भी उनके साथ खड़े थे.

शादी में कौन-कौन आएगा

आमिर खान ने कहा है कि उनकी शादी उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को यहां उनके घर पर होगी और उन्हें उम्मीद है कि उनकी जिंदगी साथ में अच्छी रहेगी. आमिर ने कहा, “मैं 5 जुलाई को शादी कर रहा हूं और शादी घर पर करीबी परिवार और दोस्तों के साथ होगी. हम सभी का आशीर्वाद चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारा सफर साथ में खुशहाल रहे.” जब आमिर खान से उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा “मेरे बचपन के कई दोस्त शादी में आएंगे. दोनों परिवारों के फैमिली फ्रेंड और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे. यह एक बहुत छोटा सा प्रोग्राम हैऔर हम इसे घर पर कर रहे हैं.” इसका मतलब है कि आमिर और गौरी की शादी का वेन्यू उनका मुंबई वाला घर होगा.

तीसरी बार शादी कर रहे आमिर

गौरी के साथ आमिर की यह तीसरी शादी होगी. आमिर ने पहली शादी 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी. उनके दो बच्चे हैं – जुनैद और इरा खान. 2002 में दोनों ने डिवोर्स ले लिया. इसके बाद 2005 में, उन्होंने डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की और 2021 में दोनों अलग हो गए. वे अपने बेटे आजाद की को-पेरेंटिंग करते हैं.

डेढ़ साल के रिलेशन के बाद हो रही शादी

आमिर ने 2025 में एक इवेंट के दौरान गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था, जब वह अपनी फिल्म “सितारे जमीन पर” का प्रमोशन कर रहे थे. उस समय, एक्टर ने कहा था कि वे और गौरी एक साल से ज्यादा समय से साथ थे. उन्होंने कहा “मुझे लगा कि आप सभी के लिए उनसे मिलना एक अच्छा मौका होगा, इसके अलावा हमें छिपना भी नहीं पड़ेगा. वह कल रात शाहरुख खान और सलमान खान से मिलीं. वह बैंगलोर से हैं और हम एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं, लेकिन हम डेढ़ साल पहले रिलेशन में आए. वह मुंबई में थीं और हम अचानक मिले, हम टच में रहे और फिर यह सब अपने आप हो गया.” स्प्रैट, जिनका पिछली शादी से एक बेटा है, वेलनेस और ब्यूटी स्पेस में काम करती हैं.

नहीं थम रही ‘Cocktail 2’ की पार्टी! 14वें दिन भी शानदार कमाई, अब 100 करोड़ क्लब पर नजर

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?