Home राज्यHaryana बीड़ी-माचिस बना विवाद की जड़! दुल्हन के भाई का कर दिया मर्डर; पुलिस ने 3 आरोपियों को धरा

बीड़ी-माचिस बना विवाद की जड़! दुल्हन के भाई का कर दिया मर्डर; पुलिस ने 3 आरोपियों को धरा

by Sachin Kumar
0 comment
Panipat bride brother killed over minor dispute

Haryana News : हरियाणा के पानीपत में बीड़ी-माचिस शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है. वहीं, मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को करीब 2 मिनट तक सड़क पर घसीटा और उसे घटनास्थल पर छोड़कर भाग गए.

  • हरियाणा से साक्षी की रिपोर्ट

Haryana News : पानीपत में बहन की शादी के अगले दिन भाई की हत्या करने के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान पंचम, राहुल और राजेश निवासी यूपी के कासगंज और फरूखाबाद के रूप में हुई. तीनों ही आरोपी दर्ज मुकदमे में अज्ञात लोगों में शामिल हैं. DSP हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि आरोपियों का दिन में मृतक कुनाल के साथ बीड़ी-माचिस मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ था. कुनाल ने आरोपियों से बीड़ी-माचिस मांगी थी, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. मौके पर भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बना. इसी रंजिश में सभी आरोपी रात को इकट्ठा हुए और कुनाल के घर पहुंचे. इसके बाद उसे घर से बाहर बुलाया और उसकी हत्या कर दी.

मृतक को घटनास्थल पर छोड़कर भागे

बाइक सवार 10 से भी अधिक युवकों ने उसे करीब 300 मीटर तक सड़क पर दौड़ाया. जब युवक दौड़ते-दौड़ते थक गया, आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. कुछ युवकों ने उस पर चाकू, सुओं और लोहे की रोड से हमला कर दिया. अधमरा होने के बाद आरोपियों ने युवक को सड़क पर ही घसीटा. करीब 2 मिनट तक लगातार मारपीट करने के बाद आरोपी युवक को तड़पता छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए.

ये पूरी घटना पास में लगे एक CCTV में भी कैद हो गई, जिसमें आरोपी युवक की कमर में सूएं से हमला कर रहे हैं. गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम

पानीपत के न्यू दलबीर नगर निवासी कुनाल की बहन की 6 मई को सगाई थी. भाई विकास का कहना है कि सगाई के दिन शाम के टाइम विक्की सैनी और विकास सैनी ने कुनाल का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की. कुनाल के साथ उनका पैसों का लेनदेन चल रहा था और इसके लेकर विवाद शुरू हुआ. विकास के अनुसार, उस समय मां ने बीच-बचाव कर विकास को छुड़वाया था, लेकिन आरोपियों मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए. 10 मई को बहन की शादी हुई. अगले दिन यानी 11 मई की रात विक्की सैनी, विकास सैनी, प्रिंस, वासु, राजा, ध्रुव और करीब 20-25 हमलावर अवैध हथियार, चाकू, सुएं और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस गए.

कुनाल को घर से बाहर निकाला

विकास ने आगे बताया कि शादी का माहौल होने के कारण घर में कई रिश्तेदार मौजूद थे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. कुछ देर बाद आरोपी ध्रुव, प्रिंस और वाशु दोबारा आए और कुनाल को घर से बाहर बुलाकर ले गए.

रॉड से हमला किया

विकास ने बताया कि कुछ ही समय बाद हमें सूचना मिली कि आरोपियों ने कुनाल पर चाकू, सुओं और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. गंभीर हालत में पुलिस उसे नागरिक अस्पताल ले गई। जहां से उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- RSS नेता दत्तात्रेय होसबले के बयान पर ‘पाक’ का आया रिएक्शन, बातचीत का रास्ता खोलने को लेकर कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?