Silver Toe Rings: अगर आप भी अपने एथनिक लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो सिल्वर टो रिंग्स को अपने जूलरी कलेक्शन में जरूर शामिल करें. आज आपके लिए उनके लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं. ये सभी आपके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी हैं.
15 May, 2026
समर सीजन आते ही फैशन में हल्के कपड़े, ओपन फुटवियर और मिनिमल जूलरी का ट्रेंड बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो हैवी डिजाइन सिल्वर टो रिंग्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं. आजकल टो रिंग्स सिर्फ शादीशुदा महिलाओं की पहचान नहीं रहीं, बल्कि ये फैशन स्टेटमेंट बन चुकी हैं. खास बात ये है कि सिल्वर टो रिंग्स ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ डेली वियर में भी काफी कम्फर्टेबल रहती हैं. चाहे कुर्ती पहनें, कॉटन साड़ी या फिर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, ये आपके पूरे लुक को खास बना देती हैं. ऐसे में अगर आप इस समर अपने लुक को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो आपके लिए शानदार सिल्वर टो रिंग डिजाइन लेकर आए हैं.

फ्लोरल टो रिंग
फ्लोरल डिजाइन वाली सिल्वर टो रिंग्स गर्मियों में बहुत फ्रेश और क्लासी लगती हैं. इनमें छोटे फूलों के डिजाइन और ऑक्सिडाइज्ड फिनिश पैरों को खूबसूरत ट्रेडिशनल टच देता है. इन्हें आप कॉटन साड़ी, फ्लोरल कुर्ती या प्लाजो सेट के साथ पहन सकती हैं. ये डिजाइन डेली यूज के लिए भी काफी कम्फर्टेबल रहता है.

ऑक्सिडाइज्ड
अगर आपको थोड़ा हैवी और बोल्ड डिजाइन पसंद है, तो चौड़ी ऑक्सिडाइज्ड टो रिंग्स शानदार ऑप्शन हैं. इनका विंटेज फिनिश पैरों को रॉयल लुक देता है. खासकर एथनिक सूट, बनारसी साड़ी या सिल्क आउटफिट के साथ ये काफी स्टाइलिश लगती हैं.
यह भी पढ़ेंःगर्मियों में सिंपल हेयरस्टाइल को बनाएं सुपर स्टाइलिश, ये 6 Hair Accessories मिनटों में बदल देंगी आपका लुक

मिरर वर्क
मिरर वर्क वाली सिल्वर टो रिंग्स इस टाइम यंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं. इनमें छोटे शीशे और ट्रेडिशनल पैटर्न का खूबसूरत मिक्स देखने को मिलता है. अगर आप सिंपल आउटफिट में भी थोड़ा फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो ये डिजाइन जरूर ट्राई करें.

घुंघरू डिजाइन
घंटी या घुंघरू डिजाइन वाली सिल्वर बिछिया हमेशा से इंडियन फैशन का हिस्सा रही है. अब ये मॉडर्न डिजाइन के साथ फिर से ट्रेंड में आ चुकी है. हल्की सी छन-छन की आवाज और ट्रेडिशनल फिनिश इसे और खास बनाती है. इसे आप एंकल लेंथ कुर्ती, लहंगा या कॉटन ड्रेस के साथ पहन सकती हैं.

मिनिमल डिजाइन
जिन महिलाओं को ज्यादा चमक-धमक पसंद नहीं करतीं, उनके लिए कटवर्क डिजाइन वाली सिल्वर टो रिंग्स बेस्ट हैं. इनका डिजाइन हैवी जरूर होता है लेकिन लुक काफी क्लीन और एलिगेंट लगता है. ऑफिस वियर, कॉलेज लुक या कैजुअल आउटिंग के लिए ये एकदम परफेक्ट रहती हैं.
यह भी पढ़ेंः Cannes के रेड कार्पेट पर साड़ी बनी स्टाइल. Aishwarya से इन हसीनाओं ने दिखाया इंडियन ग्लैमर
