Home Latest News & Updates बंगाल में CM सुवेंदु का बुलडोजर एक्शन जारी, आधी रात को हावड़ा स्टेशन के बाहर हटाया गया अतिक्रमण

बंगाल में CM सुवेंदु का बुलडोजर एक्शन जारी, आधी रात को हावड़ा स्टेशन के बाहर हटाया गया अतिक्रमण

by Neha Singh
0 comment
Howrah Bulldozer Action

Howrah Bulldozer Action: बीती रात को हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण का सफाया किया गया. पुलिस ने बुलडोजर से अवैध बने दुकानों और ढ़ाचों को हटा दिया. कब्जा की गई दुकानों की वजह लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी.

17 May, 2026

बंगाल में सत्ता परिवर्तन होते ही अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है. सीएम सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया है. बीती रात को हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण का सफाया किया गया. पुलिस ने बुलडोजर से अवैध बने दुकानों और ढ़ाचों को हटा दिया. यह एक्शन स्टेशन के बाहर गंगा घाट और बस स्टैंड के आसपास फुटपाथ और सार्वजनिक रास्तों पर अवैध ढ़ाचों पर किया गया है. इस अभियान को भारी पुलिस बल और सुनियोजित तरीके के साथ अंजाम दिया गया.

लोगों को हो रही थी परेशानी

स्टेशन के पास कब्जा किए गए इलाकों की वजह से पैदल चलने वाले लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी. इस इलाके को खाली करने के लिए प्रशासन ने पहले ही एक नोटिस जारी था, लेकिन किसी ने भी निर्देशों का पालन नहीं किया और वहां अवैध कब्जा बरकरार रहा. शनिवार देर रात को कोलकाता पुलिस ने आईओडबल्यू विभाग और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के साथ मिलकर अवैध निर्माण का पूरी तरह से सफाया कर दिया. इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने लोगों से अपने काम पर ध्यान देने और भीड़ न जमा करने को कहा.

जारी रहेगा एक्शन

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की खास निगरानी में चलाए गए इस पूरे ऑपरेशन के दौरान, किसी भी अनहोनी या विरोध को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल दिया गया और प्रशासनिक अधिकारी खुद हालात पर बारीकी से नजर रख रहे थे. कार्रवाई के बारे में अधिकारियों का कहना है कि हावड़ा स्टेशन जैसी बिजी और जरूरी पब्लिक सड़कों को ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त रखना उनकी प्राथमिकता है. फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण से आने-जाने वालों को काफी मुश्किलें हो रही थीं. प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि रेलवे और पब्लिक प्रॉपर्टी पर दोबारा कब्जा करने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, और आने वाले दिनों में भी ऐसे कड़े ऑपरेशन जारी रहेंगे.

दिलीप घोष का बयान

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने हावड़ा में बुलडोजर एक्शन के बारे में कहा “सरकारी जगह पर अतिक्रमण कतई बर्ताश्त नहीं किया जाएगा.” दिलीप घोष ने चेतावनी दी है कि अवैध रूप से काम करने वाले लोग पीछे हट जाएं, ताकि सरकार को कई कड़ा कदम न उठाना पड़े. जहां अवैध निर्माण होगा, वहां बुलडोजर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली से केरलम जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी!

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?