Home राज्य 7वीं बार स्वच्छता के मामले में इंदौर ने रचा इतिहास

7वीं बार स्वच्छता के मामले में इंदौर ने रचा इतिहास

by Farha Siddiqui 11 January 2024, 3:40 PM IST (Updated 31 July 2025, 11:12 AM IST)
11 January 2024, 3:40 PM IST (Updated 31 July 2025, 11:12 AM IST)
7वीं बार स्वच्छता के मामले में इंदौर ने रचा इतिहास

11 January 2024

इंदौर को मिला सबसे साफ़ शहर का अवार्ड

मध्यप्रदेश की राजधानी इंदौर के सिर 7वीं बार सबसे स्वच्छ शहर होने का ताज सजा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड-2023 दिया है। इंदौर के साथ-साथ सूरत को भी ये अवॉर्ड  दिया गया है।

तीसरे नंबर पर रहा नवी मुंबई

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और सूरत को चुना गया है। वहीं, तीसरे नंबर पर नवी मुंबई रहा। मध्यप्रदेश को इस बार कुल 6 अवार्ड मिलें है। भोपाल को इस बार भी क्लीनेस्ट स्टेट कैपिटल के पुरस्कार से नवाज़ा गया। राज्यों की श्रेणी में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। उसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का नाम है।

भोपाल पांचवां सबसे साफ शहर

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के मुताबिक भोपाल पांचवां सबसे साफ शहर है। पिछले साल भोपाल छठें नंबर पर था। इस बार इंदौर शहर को गार्बेज फ्री सिटी में सेवन स्टार रेटिंग मिली है। एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र का सासवड पहले नंबर पर रहा, तो दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ का पाटन, और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का लोनावाला है।  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य मंत्री भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?