Home राज्यजम्मू और कश्मीर जम्मू में फिर हुआ आतंकी हमला, राजौरी में सेना के कैंप पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

जम्मू में फिर हुआ आतंकी हमला, राजौरी में सेना के कैंप पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

by Rashmi Rani 22 July 2024, 9:23 AM IST (Updated 21 July 2025, 4:46 PM IST)
22 July 2024, 9:23 AM IST (Updated 21 July 2025, 4:46 PM IST)
जम्मू में फिर हुआ आतंकी हमला, राजौरी में सेना के कैंप पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Rajouri Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया है. इसमें कुछ जवानों के घायल होने की खबर है.

22 July, 2024

Rajouri Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला राजौरी से सामने आया है. यहां ख्वास इलाके में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया है. आतंकियों ने सेना के कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में सेना के कुछ जवानों के घायल होने की खबर है. गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव के लोग भी सिहर उठे और अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है.

तलाशी अभियान शुरू

मौके पर SSP और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीमें पहुंच चुकी हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोमवार को गुंधा इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर संदिग्ध आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दी है. इसके साथ ही तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने सुबह 4 बजे गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की.

इस महीने हुए कई आतंकी हमले

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित सेना के चार जवानों के शहीद हो गए थे. 19 जुलाई को भी जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कुछ आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसको सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था और दो आतंकियों को मार गिराया था.

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?