Home Latest News & Updates झारखंड में भीड़ ने दुष्कर्म के आरोपी को उतारा मौत के घाट, लापरवाही पर दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

झारखंड में भीड़ ने दुष्कर्म के आरोपी को उतारा मौत के घाट, लापरवाही पर दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Sanjay Kumar Srivastava 7 August 2026, 6:46 PM IST (Updated 7 August 2026, 6:47 PM IST)
7 August 2026, 6:46 PM IST (Updated 7 August 2026, 6:47 PM IST)
झारखंड में भीड़ ने दुष्कर्म के आरोपी को उतारा मौत के घाट, लापरवाही पर दो सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mob Lynching: झारखंड के चतरा जिले में रेप के आरोपी की गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात गुरुवार रात हुई. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वारदात के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. चतरा ज़िले के टंडवा पुलिस स्टेशन इलाके में गुरुवार रात एक लड़की के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

आरोपी को घर से बाहर खींच कर मारा

पुलिस अधीक्षक (SP) अनिमेष नैथानी ने बताया कि टंडवा SDPO प्रभात रंजन बरवार की जांच में यह पाया गया कि वारदात के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घटना को रोकने के लिए कोई असरदार कदम नहीं उठाया. SP ने बताया कि लापरवाही के आरोप में सब-इंस्पेक्टर सुनील सिंह और दुलारी पुर्ती तथा कॉन्स्टेबल दशरथ महतो और प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. यह घटना तब हुई जब लड़की रात में शौच के लिए बाहर गई थी. पुलिस ने बताया कि उसके परिवार वालों ने पूरी रात उसे ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल सका. उन्होंने बताया कि जब पीड़िता अगली सुबह घर लौटी और अपनी आपबीती सुनाई, तो उसके परिवार वालों और गांव के अन्य लोगों ने आरोपी को उसी गांव में उसके घर से बाहर खींच लिया और लाठियों व पत्थरों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.

आरोपी हाल ही में हुआ था जेल से रिहा

पुलिस ने बताया कि आरोपी 2023 में हुए रेप के केस में जेल में बंद था और हाल ही में रिहा हुआ था. इस बीच, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग (JSMC) के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने ज़मीनी हकीकत, घटना की परिस्थितियों और अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली. JSMC चेयरमैन ने एक बयान में कहा कि ग्रामीणों से बातचीत के दौरान यह पता चला कि आरोपी की पिटाई भीड़ ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में की थी. इनमें संबंधित थाने के प्रभारी अधिकारी भी शामिल थे, जो मूकदर्शक बने रहे. बाद में, प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी मांगी. इसमें पुलिस की कार्रवाई, अपराध के संबंध में दर्ज मामला, अब तक हुई गिरफ्तारियां और पीड़ित परिवार को दी गई प्रशासनिक सहायता जैसी बातें शामिल थीं.

TCS Case में बड़ा एक्शन! AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार, HR निदा खान को पनाह देने का था आरोप

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?