Home Latest News & Updates TCS Case में बड़ा एक्शन! AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार, HR निदा खान को पनाह देने का था आरोप

TCS Case में बड़ा एक्शन! AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार, HR निदा खान को पनाह देने का था आरोप

by Sachin Kumar 7 August 2026, 5:10 PM IST (Updated 7 August 2026, 9:34 PM IST)
7 August 2026, 5:10 PM IST (Updated 7 August 2026, 9:34 PM IST)
AIMIM corporator sheltering TCS sexual harassment case

TCS Case: टीसीएस मामले में पुलिस ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. संभाजीनगर के AIMIM पार्षद मतीन पटेल को नासिक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर टीसीएस की HR निदा खान को कथित तौर पर पनाह देने का आरोप है. कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि मतीन पटेल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. मामले में पुलिस की जांच आगे जारी है.

पुलिस के बुलाने पर भी नहीं पहुंचे थे मतीन

पुलिस के मुताबिक, टीसीएस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को मराठवाड़ा क्षेत्र में मतीन पटेल द्वारा उपलब्ध कराए गए एक घर से बरामद किया गया था. अब कुछ महीने बाद पुलिस ने मतीन पटेल के खिलाफ भी कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि मतीन पटेल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए. इसके बाद नासिक शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम छत्रपति संभाजीनगर पहुंची और मतीन पटेल को गिरफ्तार कर नासिक ले आई.

दिल्ली में करोड़ों की विदेशी सिगरेट तस्करी का भंडाफोड़: इंडोनेशियाई सिगरेट की बड़ी खेप बरामद

मतीन के खिलाफ पहले ही कर लिया था केस दर्ज

बता दें कि पुलिस ने मतीन पटेल और उस घर के मालिक के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया था, जहां से टीसीएस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को बरामद किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि अब मतीन पटेल को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके अलावा नासिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक ब्रांच से जुड़े मामले की जांच कर रही है. जांच में कर्मचारियों के कथित शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोपों की पड़ताल की जा रही है.

निदा खान पर ब्रेनवॉश का भी आरोप

SIT जांच के मुताबिक, निदा खान की भूमिका पीड़िता को बुर्का और धार्मिक साहित्य देकर उसका ब्रेनवॉश करने की थी. साथ ही उन पर पीड़िताओं के मोबाइल फोन में इस्लाम से जुड़े ऐप्स इंस्टॉल करने, उसके घर जाकर नमाज पढ़ने का तरीका सिखान और हिजाब पहनने का तरीका दिखाने का भी आरोप है. मामला सामने आने के बाद टीसीएस ने साफ किया कि उसने लंबे समय से किसी भी तरह के उत्पीड़न और जबरदस्ती के खिलाफ ‘जीरो-टॉलरेंस’ पॉलिसी अपना रखी है. इसके अलावा नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरदस्ती के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपना रखी है.

ठगी का खतरनाक पैंतरा! सुप्रीम कोर्ट के वारंट और बेटे की मौत का डर, ठगों ने ऐसे लूटे 1.43 करोड़

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?