Home राज्य झामुमो विधायक ने कहा हमारे सम्मान को पहुंची है ठेस

झामुमो विधायक ने कहा हमारे सम्मान को पहुंची है ठेस

by Rashmi Rani 18 February 2024, 2:05 PM IST (Updated 21 July 2025, 4:52 PM IST)
18 February 2024, 2:05 PM IST (Updated 21 July 2025, 4:52 PM IST)
JMM MLA Vaidyanath Ram

18 Feb 2024

अपने आवास पर बुलाई बैठक

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से कई विधायकों में नाराजगी है। लातेहार से झामुमो विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि इस फैसले से हमारे सम्मान को ठेस पहुंची है और हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने अनुसूचित जनजाति की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है।

विधायक ने बुलाई बैठक

लातेहार से विधायक वैद्यनाथ राम ने आगे की कार्रवाई के लिए आज अपने आवास पर एक बैठक बुलाई है। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जब वे रांची वापस आएंगे तो कोई सकारात्मक जवाब देंगे नहीं तो मैं कोई दूसरा फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हूं।

कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे

झारखंड में कांग्रेस के चार विधायकों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार में शामिल करने से नाराज पार्टी के 12 में से आठ विधायक शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस के विधायकों ने धमकी दी है कि अगर पार्टी के कोटे के मंत्री बनाए गए नेताओं को बदला नहीं गया तो वो सभी लोग 23 फरवरी से होने वाले आगामी विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?