Home Top News कर्नाटम में भीषण हादसा! फ्रिज ब्लास्ट होने से लगी आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की जलकर मौत

कर्नाटम में भीषण हादसा! फ्रिज ब्लास्ट होने से लगी आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की जलकर मौत

by Prashant Tripathi 15 September 2026, 12:00 PM IST (Updated 15 September 2026, 12:01 PM IST)
15 September 2026, 12:00 PM IST (Updated 15 September 2026, 12:01 PM IST)
Karnataka Fridge Blast

Karnataka Fridge Blast: घर में रखे बिजली के उपकरण हादसे का कारण भी बन सकते हैं. अक्सर हमें एसी और गीजर फटने जैसी खबरे सुनाई देती है, जिसमें लोग अपनी जान गंवा देते हैं. ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के बेलगावी से सामने आया है, जहां एक घर में रखा फ्रिज में ब्लास्ट हो गया. पूरे घर में आग लग गई, जिसमें परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से जल गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

देर रात हुआ हादसा

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बेलगावी शहर में एक घर में कथित तौर पर रेफ्रिजरेटर फटने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात चावत गली में हुई. पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान गजानन धामोने (65), रोशन धामोने (21), शारदा धामोने (45) और भारती धामोने (50) के रूप में हुई है. हादसे में प्रिया धामोने (28) और गंगा धामोने (25) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

आगे की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर फटने के बाद आग लगी. आग तेजी से पूरे घर में फैल गई, जिससे घर के लोग अंदर फंस गए. पीड़ित भाग नहीं पाए, जिससे यह दुखद घटना हुई. आग लगने की सूचना मार्केट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मिली. आग लगने का सही कारण पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके अपने गुजारा करता था. गणेश चतुर्थी के दिन ही पूरा परिवार बर्बाद हो गया.

आग लगने की घटनाएं

इस साल आग लगने के कई दुखद हादसे हुए हैं. जून में दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इनमें करीब 11 लोग विदेशी थे. इसके बाद लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 बच्चों की मौत हो गई. हाल ही में गाजियाबाद के भौवापुर गांव में एक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय आग लग गई, जिसमें 15 साल की लड़की की मौत हो गई.

तारापीठ के बाद कोलकाता के होटल में भीषण आग्निकांड, 9 लोगों की मौत, 6 बुरी तरह जख्मी

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?