Gurugram Hit and Run: गुरुग्राम के CP सिबाश कबीराज ने बताया कि गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले आरोपी कार ड्राइवर कल्याण बैंसला को मंगलवार को राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया. गुरुग्राम पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश (BNS की धारा 109) का चार्ज जोड़ा, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई. इस बीच बाइकर सिया ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि बैंसला ने दावा किया कि यह सिर्फ एक एक्सीडेंट था.
‘मौके से भाग गया आरोपी’
बता दें महिला का असली नाम शिवानी चौहान है, लेकिन वे सिया (rebelwheels_sia_ ) के नाम इंस्टाग्राम हैंडल चलाती हैं. वीडियो में उन्होंने सवाल किया कि अगर बैंसला सच में एक्सीडेंट से परेशान थे, तो टक्कर के बाद वह मौके पर क्यों नहीं रुके. सिया ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि वह एक महिला बाइकर हैं और उन्हें जानबूझकर रोकने की कोशिश की गई थी. उन्होंने दावा किया कि उनकी जान जा सकती थी और एक्सीडेंट के बाद आरोपी ने यह देखने की भी कोशिश नहीं की कि वह सुरक्षित हैं या नहीं.
यह है सिया, एक मशहूर बाइक राइडर, जिनके साथ रोड रेज, स्टॉकिंग और हिट-एंड-रन का एक डरावना मामला सामने आया है।
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) September 14, 2026
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर सुबह सिया अपनी Aprilia RS 457 स्पोर्ट्स बाइक पर अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ वीकेंड राइड पर निकली थीं,
इसी दौरान एक हरियाणा नंबर की कार… pic.twitter.com/EABBWcoKSj
‘सड़के सुरक्षित नहीं’
सिया ने कहा “मुझे ऐसे लोगों पर शर्म आती है. दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं.” उन्होंने कहा कि हिट-एंड-रन मामले के बारे में जो दो वीडियो सामने आए हैं, वे सबूत के तौर पर काफी हैं. एक्सीडेंट कैमरे में पूरी तरह से रिकॉर्ड हो गया, जिसमें साफ दिख रहा है कि कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से भाग गया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गाड़ी चलाना “सिखाना” चाहिए.
बाइक के कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
पहली वीडियो में उन्होंने कहा था कि कार सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और जब वे नहीं रुकी तो उनकी बाइक टक्कर मार दी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि टक्कर लगते ही बाइक दूर तक घसीटती हुई गई और सिया वहीं गिर गईं . यह पूरी घटना उनके बाइक पर लगे कैमरा में कैद हो गई, जिसे बाद में सिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. बता दें, दिल्ली की रहने वाली सिया ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और 2022 के नगर निगम चुनाव में कालकाजी से चुनाव भी लड़ा है. उनेके पिता रोशन चौहान आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं.
बाइकर लड़की को जानबूझकर कार ने मारी जोरदार टक्कर, घसीटती हुई गई…, गुरुग्राम का वीडियो वायरल
News Source: PTI
