CM Mohan Yadav: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. हर गली-महोल्ले और चौराहे पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के गीत गाए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने भी राजधानी भोपाल में तिरंगा फहराया और जनता को संबोधित किया. इस बार युवा स्वतंत्रता दिवस का केंद्र बने हैं. सीएम मोहन यादव ने इस खास दिन पर युवाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं.
शारजाह से शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट
स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश में बड़ी ही आन-बान और शान के साथ मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन हुआ. सुबह ठीक 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आन-बान और शान के साथ तिरंगा फराया और परेड की सलामी ली. तिरंगा फहराने के बाद सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया और एक के बाद एक कई बड़े ऐलान कर दिए. सबसे बड़ी सौगात भोपाल को इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी के रूप में मिली. सीएम ने घोषणा की कि भोपाल से शारजाह के लिए जल्द ही सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने जा रही है.
2027 तक 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा
मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण और युवा विकास को लेकर भी दो बड़ी बातें कहीं. सीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण पर किसानों को 4 गुना मुआवजा दिया जा रहा है. वहीं युवाओं को साधते हुए बड़ा ऐलान किया गया कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आज तिरंगे की आन-बान और शान के साथ मध्य प्रदेश के भविष्य का नया रोडमैप भी देखने को मिला. सीएम मोहन यादव ने शारजाह की उड़ान, किसानों को भारी मुआवजा और 2027 तक एक लाख नौकरियों का ऐलान कर साफ कर दिया है कि सरकार का फोकस अब विकास और रोजगार पर है.
युवाओं को AI ट्रेनिंग और कोचिंग
पीएम टेक्नोलॉजी की दुनिया में भारत को आगे ले जाने के लिए उन्होंने 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देने का ऐलान किया है. पीएम ने कहा आज लाल किले की प्राचीर से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं कि हमने आने वाले साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स ट्रेनिंग देने का संकल्प लिया है, ताकि हमारे युवाओं में AI के क्षेत्र में दुनिया को लीड करने की क्षमता हो.” साथ ही पीएम ने गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग का भी ऐलान किया है.
युवा से लेकर तकनीक और ऊर्जा तक, जानें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
