Home Latest News & Updates हरसूद पहुंचे CM मोहन यादव, गोंड परंपरा के अनुसार की प्रकृति पूजा; 18 विकास कार्यों की रखी नींव

हरसूद पहुंचे CM मोहन यादव, गोंड परंपरा के अनुसार की प्रकृति पूजा; 18 विकास कार्यों की रखी नींव

by Nitin Thakur 6 October 2026, 6:03 PM IST
6 October 2026, 6:03 PM IST
CM Mohan Yadav Khandwa all-round development

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 अक्टूबर को खंडवा जिले के हरसूद पहुंचे. उन्होंने यहां वीरांगना रानी दुर्गावती जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की. उन्होंने गोंड परंपरानुसार विधिवत प्रकृति पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने समारोह स्थल पर बड़ादेव का विधिवत पूजन भी किया. इस मौके पर 142.90 करोड़ लागत के 18 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया. सीएम यादव ने कार्यक्रम में कई तरह की घोषणाएं भी कीं. कार्यक्रम में खड़ग और प्रतीक चिह्न भेंटकर 52 गढ़ों से आए राजवंशजों का सम्मान किया गया.

गरीब के जीवन में रोशनी लाने का काम किया

कार्यक्रम में मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार विरासत से विकास के संकल्प के साथ गरीब के जीवन में रोशनी लाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए पंख लगाने का काम किया है. वीरांगना रानी दुर्गावती के 502वें जन्मोत्सव में आज 52 गढ़ों के राजवंशजों का सम्मान कर जीवन धन्य हो गया. रानी दुर्गावती के जीवन से राष्ट्र प्रथम, स्वाभिमान, विषम परिस्थितियों में नेतृत्व कौशल, नारी शक्ति के सम्मान, जल संचय, प्रकृति संरक्षण का संदेश मिलता है. उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने 3 बार अकबर की सेना को परास्त किया था और अपने शौर्य के बल पर कुल 52 युद्धों में विजय प्राप्त की. मुख्यमंत्री यादव खंडवा जिले के हरसूद में वीरांगना रानी दुर्गावती जन्मोत्सव को संबोधित कर रहे थे.

जन-कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आजादी के बाद विपक्षी दलों की सरकारों में प्रदेश की जनता बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस गई थी. मेडिकल की पढ़ाई के लिए गरीब बच्चों की 90 लाख रुपए फीस राज्य सरकार भर रही है. मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी और लैपटॉप बांटे गए हैं. शासकीय स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क किताबें और साइकिलें दी गई हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी 39 मेडिकल कॉलेज और अस्पताल संचालित हो रहे हैं. प्रदेश के 85 हजार युवाओं को शासकीय पदों पर नौकरी दी गई. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इसी साल राज्य में 1 लाख करोड़ की लागत से जनकल्याण के कार्य किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के गांव-गांव तक मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा है. इसकी शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों को भी सुगम परिवहन की बसों का लाभ मिलेगा.

घर से शुरू जनहित का संकल्प, सड़क चौड़ीकरण के लिए CM मोहन यादव ने अपने पैतृक घर पर चलाई कुदाली

किसानों को किया जा रहा लाभांवित

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है. हमारी सरकार ने बालाघाट और मंडला जिले से नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया है. इन्हीं नक्सलियों ने कभी तत्कालीन सरकार के मंत्री लिखीराम कांवरे की सरेआम हत्या कर दी थी. तब उनकी पार्टी का कोई नेता उनके घर नहीं पहुंचा. प्रदेश की सभी पंचायतों में ग्रामीण आबादी को 62 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्री का लाभ दिया जा रहा है. किसान भाइयों की समृद्धि के लिए दिन में भी 10 घंटे बिजली देने की शुरुआत की जा रही है. कृषक कल्याण वर्ष में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित कर अन्नदाताओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है.

100 लाख हेक्टेयर से अधिक करने का लक्ष्य रखा

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने 5 साल में सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर से अधिक करने का लक्ष्य रखा है. इसी उद्देश्य से हरसूद क्षेत्र में करवानी उद्वहन सिंचाई परियोजना पर तेजी से कार्य किया जाएगा. जनजातीय क्षेत्रों में 25 करोड़ की लागत से बिजली आपूर्ति के कार्य पूरे किए जाएंगे. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय मूल के एक पायलट ने अपनी जान की बाजी लगाकर इजरायल की फ्लाइट में यात्रियों की जिंदगी बचाई. पूरी दुनिया उनकी बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रही है. लेकिन कांग्रेस के किसी नेता ने भारतीय मूल के पायलट के साहसी कार्य की तारीफ नहीं की. उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है. उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर धाम को पीएमश्री हेली सेवा से जोड़ा गया है. प्रदेश में गरीब जरूरतमंदों को एयर एम्बुलेंस की सुविधा मिल रही है. राहवीर योजना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है.

MP के किसानों को मिलेगी दिन में 10 घंटे बिजली, CM मोहन यादव का ऐलान; सिंचाई क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?