Home Latest News & Updates ‘अब निवेशकों की पहली पसंद है MP…’ CM बोले- संभावनाओं से आगे बढ़कर इंडस्ट्री हब बन रहा राज्य

‘अब निवेशकों की पहली पसंद है MP…’ CM बोले- संभावनाओं से आगे बढ़कर इंडस्ट्री हब बन रहा राज्य

by Nitin Thakur 4 August 2026, 6:10 PM IST (Updated 4 August 2026, 6:44 PM IST)
4 August 2026, 6:10 PM IST (Updated 4 August 2026, 6:44 PM IST)
CM Mohan Yadav MP new heights industrialization

MP News : मध्य प्रदेश को औद्योगिकीकरण की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुंकार भरी. ग्वालियर में आकार ले रहे देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर मुंबई में आयोजित भव्य इन्वेस्टर्स मीट में सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेलीकॉम सेक्टर के दिग्गजों को मध्यप्रदेश में निवेश का न्योता दिया. सीएम ने अपने संबोधन में साफ किया कि एमपी अब सिर्फ संभावनाओं का प्रदेश नहीं, बल्कि उद्योगों की पहली पसंद बन चुका है.

मध्यप्रदेश का रखा विजन

मुंबई में आयोजित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन इन्वेस्टर्स मीट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश का विजन रखा. सीएम ने कहा कि ग्वालियर में स्थापित हो रहा भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन देश को आत्मनिर्भर भारत और ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है.

‘एमपी में वही रहेगा, जो एक शादी…’, UCC को लागू करने के लिए सीएम मोहन यादव का बड़ा प्लान

10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए सबसे अनुकूल माहौल, पारदर्शी नीतियां और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है. ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन टेलीकॉम विनिर्माण और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में क्रांति लाएगा. हम उद्योगों और सरकार के बीच साझेदारी को नई मजबूती दे रहे हैं.
सीएम ने बताया कि इस परियोजना के जरिए राज्य सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है. दिल्ली में आयोजित राउंडटेबल मीट में पहले ही 3,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं और मुंबई रोड शो के बाद इस आंकड़े में बड़ी उछाल आना तय है.

मेगा प्रोजेक्ट का शुभारंभ हुआ

गौरतलब है कि 30 जुलाई को दूरसंचार विभाग और मध्यप्रदेश शासन के बीच एमओयू के साथ ही ग्वालियर में इस मेगा प्रोजेक्ट का शुभारंभ हुआ था. इस पूरे प्रोजेक्ट से प्रदेश के लगभग 14 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. मुंबई में सीएम मोहन यादव के इस आक्रामक निवेश अभियान से स्पष्ट है कि ग्वालियर का यह टेलीकॉम जोन मध्यप्रदेश को देश के नए टेक और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने जा रहा है.

CM मोहन यादव का अनोखा प्रयोग! सुदूर अंचलों में की कैबिनेट, गौरवशाली हस्तियों को दिया सम्मान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?