Home Latest News & Updates BJP के ‘झूठे’, ‘खोखले’ वादों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘ख्याली पुलाव’ परोसने का लगाया आरोप

BJP के ‘झूठे’, ‘खोखले’ वादों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘ख्याली पुलाव’ परोसने का लगाया आरोप

by Sachin Kumar 19 February 2026, 6:35 PM IST (Updated 19 February 2026, 6:36 PM IST)
19 February 2026, 6:35 PM IST (Updated 19 February 2026, 6:36 PM IST)
Madhya Pradesh Congress vs BJP

Madhya Pradesh : एमपी विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता आरोप लगाया कि सरकार ने नौकरियों की कई घोषणाएं की हैं, लेकिन बीते दो सालों में भर्तियों पूरी नहीं हुई हैं. साथ ही बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के चौथे दिन जमकर हंगामा मचा और इस कारण राजनीति का पारा बढ़ गया. कांग्रेस विधायकों ने सरकार के कथित झूठे और खोखले के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. साथ ही विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास नारेबाजी की. इस दौरान विधायकों ने थालियां पकड़कर जमकर नारेबाजी की और सरकार पर बड़े-बड़े वादों के नाम पर जनता को ख्याली पुलाव परोसने का आरोप लगाया. सिंघार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार सिर्फ झूठे और खोखले वादों में चल रही है, जबकि जमीन पर स्थिति बिल्कुल अलग है.

ख्याली पुलाव दिए जा रहे

एमपी विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता आरोप लगाया कि सरकार ने नौकरियों की कई घोषणाएं की हैं, लेकिन बीते दो सालों में भर्तियों पूरी नहीं हुई हैं. साथ ही बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को सिर्फ वादे और ख्याली पुलाव दिए जा रहे हैं. प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि सरकार ने लाडली बहना स्कीम के तहत महिलाओं को प्रति महीने 3 हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया.

खाद और बीज मिलने में मुश्किल

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लोगों को राहत देने का दावा कर रही है, फिर भी आम जनता पर बढ़ते बिजली बिलों का बोझ पड़ रहा है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि MP के अस्पतालों में डॉक्टरों और दवाओं की कमी है. उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को खाद और बीज मिलने भी मुश्किल हो रही है, लेकिन सरकार अभी भी उन्हें खुशहाली के सपने दिखा रही है. साथ ही अन्य पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी रिजर्वेशन के मुद्दे पर सिर्फ आश्वासन दिया गया. उन्होंने कहा कि राज्य का शिक्षा सिस्टम खस्ताहाल है.

बीजेपी ने किया कांग्रेस पर पलटवार

एमपी बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की थाली अब खाली ही रहेगी. उन्होंने लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी पर निशान साधते हुए कहा कि वह सिर्फ अपनी थाली भरने में लगे रहते हैं और जनता ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार पर भरोसा जताया. इसके अलावा 7.5 करोड़ जनता की थाली भरने का लक्ष्य सरकार की सबसे बड़ी चिंता है और हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- तिजोरी को रख देगा हिलाकर, Live Times के ‘ऑपरेशन गोल्ड’ में हुआ बड़ा खुलासा; जानिए मामला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?