MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 सितंबर को सेवा-संकल्प अभियान के संबंध में जनप्रतिनिधियों को वर्चुअली चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सत्ता के नहीं, बल्कि निरंतर सेवा और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष हैं. मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक उन्होंने जनसेवा को अपना संकल्प बनाया. प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस हम सब के लिए विशेष उत्सव है. सेवा-संकल्प अभियान के शुभारंभ आशीर्वाद का दिया से करना अभिनव पहल है. यह दीपक हम सब के मन की प्रसन्नता के प्रकटीकरण का प्रतीक बनेगा.
हर गांव और वार्ड में दीपावली जैसा उत्सव आयोजित किया जाएं. संपूर्ण प्रदेश में शासन-प्रशासन, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, परस्पर समन्वय से पूर्ण भव्यता और उल्लास के साथ सेवा-संकल्प अभियान में भागीदारी करें.
सौगातों का आमजन को अवगत कराया जाए
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई बड़ी सौगातों के संबंध में आमजन को अवगत कराया जाए. आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की देश-दुनिया की उपलब्धियों पर चर्चा भी अवश्य की जाए. प्रधानमंत्री मोदी को मध्य प्रदेश को कई सौगातें प्रदान की हैं.
चित्रकूट में मंदाकिनी का खौफनाक मंजर, पीड़ितों का दर्द बांटने खुद ग्राउंड पर उतरे CM डॉ. मोहन यादव
मेट्रो ट्रेन, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, प्रधानमंत्री आवास, हर घर में नल से जल, किसान कल्याण जैसी कई सौगातें हैं, जिनसे आम आदमी का जीवन बदला है. जिस व्यक्ति ने हमें दिया ही दिया है, उनके आभार स्वरूप एक दीया प्रज्जवलित करना हम सबका कर्तव्य है. महिला स्व-सहायता समूह, लाड़ली बहना, किसान, पशुपालक, मछुआ, युवा एवं विद्यार्थी तथा स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को इस गतिविधि से जोड़ा जाए.
प्रदेशवासियों को मिलेंगी और भी सुविधाएं
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है. इस अवधि में प्रदेश वासियों को और भी सुविधाएं मिलेंगी. भूमि स्वामियों के पक्ष में नि:शुल्क रजिस्ट्री प्रक्रिया आरंभ होगी. अभियान के दौरान ही प्रदेश में 50 लाख रजिस्ट्रियां की जाएंगी. अभियान की अवधि में ही 25 सितम्बर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सुगम यात्री बसों का संचालन भी प्रदेश में आरंभ होगा. मुख्यमंत्री यादव ने अभियान में अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि परस्पर समन्वय से मध्य प्रदेश अभियान के संचालन में देश में अपनी विशेष छाप छोड़ेगा.
धार्मिक पर्यटन से बदली मध्य प्रदेश की तस्वीर! CM मोहन यादव बोले- प्रदेश के विकास को मिली नई रफ्तार
